स्वास्थ्य

Right Way To Take Medicine: चाय, कॉफी या जूस के साथ दवा लेना सही या गलत? जानिए एक्स्पर्ट्स की राय

Right Way To Take Medicine Hindi: क्या आप भी चाय, कॉफी, दूध या जूस के साथ दवा खाने की गलती कर रहे हैं? जानिए फिजिशियन से कि क्यों यह आदत आपकी सेहत को नुकसान पंहुचा सकती है और दवा लेने का सही तरीका क्या है।
2 min read
Jun 03, 2026
taking medicine with tea, right way to take medicine, can we take medicine with milk,
गोली और कैप्सूल की प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- gemini)

Right Way To Take Medicine: अक्सर लोग घर में गोली या कैप्सूल खाते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते कि वे उसे किस चीज के साथ निगल रहे हैं। सुबह की चाय हाथ में है, तो उसी के साथ दवा खा ली। नाश्ते में दूध या जूस पी रहे हैं, तो बिना सोचे-समझे उसी से दवा गटक ली। यह छोटी सी लापरवाही दवा के असर को कम कर सकती है।

फिजिशियन डॉक्टर दीपक शर्मा (MBBS) का कहना है कि दवा लेने का सबसे सही और सुरक्षित तरीका सादा पानी के साथ लेना है। आइए जानते हैं कि चाय, कॉफी, दूध या जूस के साथ दवा खाना आपकी सेहत पर कैसा असर डालता है।

चाय और कॉफी कैसे दवाओं का असर कम कर देती हैं?

कई लोगों को सुबह खाली पेट थायराइड या आयरन की गोलियां खानी होती हैं। बिस्तर से उठते ही वे चाय या कॉफी के साथ ये दवाएं ले लेते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चाय और कॉफी में मौजूद तत्व आयरन और थायराइड की दवाओं के असर को बहुत कम कर देते हैं। इससे दवा शरीर में पूरी तरह घुल नहीं पाती और आपको उसका कोई फायदा नहीं मिलता।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, कॉफी पेट में दवाओं के घुलने के तरीके को बदल देती है, जिससे दवा सही समय पर और सही मात्रा में शरीर में नहीं मिल पाती।

दूध के साथ दवा लेने का क्या होता है असर?

दूध पीना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन जब बात दवाओं की हो तो यह नियम बदल जाता है।

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। जब आप किसी एंटीबायोटिक्स (Antibiotics) दवा को दूध के साथ लेते हैं, तो दूध का कैल्शियम दवा के तत्वों के साथ मिल जाता है। इससे शरीर दवा को सोख नहीं पाता और बीमारी ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।

जूस के साथ दवा लेने से क्या होता है?

फलों का जूस पीना वैसे तो फायदेमंद है, लेकिन दवा के साथ इसे लेना नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर ग्रेपफ्रूट (चकोतरा) का जूस कुछ दवाओं के साथ बहुत बुरा रिएक्शन करता है। यह खून में दवा के असर को अचानक बहुत ज्यादा बढ़ा सकता है, जो कि एक तरह से ओवरडोज जैसा काम करता है। इससे शरीर में जहर फैलने (Toxicity) का खतरा भी रहता है।

नेशनल इंस्टीटूट्स ऑफ हेल्थ की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, अंगूर, संतरे या मौसमी का जूस दवाओं के असर को बदल सकता है।

इसलिए अगर आपके डॉक्टर ने दूध के साथ या किसी अन्य तरीके से दवा लेने की विशेष हिदायत नहीं दी हो तो सामान्य तौर पर पानी के साथ ही दवा लेना बेहतर है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
03 Jun 2026 06:18 pm
Published on:
03 Jun 2026 10:30 am
Also Read
View All
LDL Cholesterol क्या होता है, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कितना होना चाहिए इसका लेवल और इसके बढ़ने से किन बिमारियों का खतरा

Klinefelter Syndrome क्या है? एनएचएस ने बताया पुरुषों में बांझपन और कम टेस्टोस्टेरोन की वजह बन सकती है यह जेनेटिक स्थिति

Dengue Vaccine QDENGA Price: भारत डेंगू की पहली वैक्सीन को मंजूरी, रु6000-12000 में लग सकता है एक शॉट, फिजिशियन से जानें 2 डोज का तरीका

Period Blood Color Chart: पीरियड ब्लड का रंग बदलना क्या है नॉर्मल? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए कौन-सा रंग क्या संकेत देता है

Cancer का कौन-सा प्रकार सबसे ज्यादा घातक है, WHO और वेरीवेल हेल्थ से जानें किन संकेतों को न करें नजरअंदाज