स्वास्थ्य

विटामिन बी 12 की कमी को शरीर से दूर करने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन चीजों को

विटामिन बी 12 का सेवन हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। वहीँ ये शरीर से कई बीमारियों को दूर रखने में सेहत की बहुत मदद करता है।

2 min read
Source of Vitamin B12

नई दिल्ली। हेल्थ के बात करें तो विटामिन बी 12 का होना बेहद आवश्यक होता है। विटामिन बी 12 के सेवन से शरीर में अनेकों बीमारियां दूर रहती हैं। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो पेट में दर्द, कमजोरी, ऐठन,खून की कमी, भूख कम लगना जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए आपको विटामिन बी 12 निर्मित फूड्स का सेवन प्रॉपर मात्रा में करना चाहिए। ताकि इससे शरीर में कोई भी परेशानी न आए।
अब जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो विटामिन बी 12 कि कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

अंडा
अंडे की बात करें तो इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है। अंडे के पीले हिस्से में फैट होता है। वहीं सफ़ेद हिस्से में विटामिन बी 12 के साथ अन्य चीज़ें प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं। इसलिए आपको एक अंडा अपने रोजाना कि डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।

चीज
चीज की बात करें तो ये विटामिन बी 12 का सबसे अच्छे सोर्स में से एक होता है। चीज को आप किसी भी प्रकार खा सकते हैं। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है। वहीँ सेहत को मजबूती भी प्रदान करता है।

दूध
दूध का सेवन हड्डियों के सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। दूध विटामिन बी 12 का वहीं अच्छा सोर्स भी होता है। आप सुबह नाश्ते में रोजाना एक गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं। ये एनर्जी बूस्टर का भी काम करता है।

ब्रोकली
ब्रोकली को हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है। ब्रोकली में एंटी ऑक्सीडेंट्स,फोलेट, विटामिन बी 12 की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर से हीमोग्लोबिन को कम नहीं होने देती है। आप ब्रोकली को सब्जी, सलाद या सूप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Published on:
22 Oct 2021 05:49 pm
Also Read
View All