स्वास्थ्य

Swollen Feet In Morning : किडनी या लिवर की बीमारी? सुबह में पैर सूजे रहते हैं, डाक्टर से समझिए पूरी बात

Swollen Feet In Morning Meaning : क्या आपका भी पैर सुबह में सूजा हुआ रहता है? चिंतित है कि ये किडनी या लिवर जैसी बीमारी के लक्षण हैं तो आपको डॉ. अमनदीप अग्रवाल (Senior Physician) की बात समझनी चाहिए।

2 min read
Mar 07, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Swollen Feet In Morning Meaning : क्या आपका भी पैर सुबह में सूजा हुआ रहता है? अगर आप इस बात को लेकर चिंतित है कि ये किडनी या लिवर जैसी बीमारी के लक्षण हैं तो आपको डॉ. अमनदीप अग्रवाल (Senior Physician) की बात समझनी चाहिए। क्या वाकई सुबह में पैर में सूजन आने का मतलब (Swollen Feet Disease Sign) यही होता है।

ये भी पढ़ें

Bhang and Heart Attack : भांग पीने से हार्ट अटैक आता है? भोपाल में प्रोफेसर की भांग पीने से मौत के बाद उठ रहा सवाल

Swollen Feet- Edema | पैरों में सूजन

डॉ. अग्रवाल कहते हैं. दरअसल, पैरों में सूजन यानी पैरों की उंगलियों या जोड़ों के आसपास या तलवे वाले हिस्से में सूजन रहने को मेडिकल की भाषा में एडिमा (Edema) कहते हैं। इसके होने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

सुबह पैरों में सूजन को ना करें नजरअंदाज

वो आगे कहते हैं, कई लोगों को सुबह उठते समय लगता है कि उनके पैर या टखने सूजे हुए हैं। अक्सर लोग इसे थकान या ज्यादा चलने-फिरने का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, बार-बार ऐसा होना सही नहीं होता है। अगर हर बार आप इस तरह के कारण समझकर इग्नोर करते हैं तो एक दिन आप खुद को गंभीर बीमारी में डाल देंगे।

Swollen Feet In Morning Cause : पैरों में सूजन का बीमारी से संबंध

वो कारण समझाते हुए कहते हैं कि पैरों का सूजन शुरुआती लक्षण होता है। इससे आप ये जरूर समझ सकते हैं कि किडनी, लिवर या किसी अंग में कुछ तो दिक्कत है इसलिए शरीर ऐसे संकेत दे रहा है। साथ ही अगर आप कोई दवा खा रहे हैं तो उसे प्रभाव से भी ऐसा हो सकता है। इसलिए, आप अपने डॉक्टर से ये बात डिस्कस कर सकते हैं।

लक्षणों के साथ सूजन हो तो सावधान!

  • बिना कुछ किए या हल्के-फुल्के काम करने से सांस फूलना
  • सीने में भारीपन
  • बहुत ज्यादा थकान
  • पेशाब कम होना
  • सूजन लगातार बढ़ना

डॉक्टर की सलाह- अगर आपको बार-बार पैरों में सूजन की समस्या के साथ इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं तो सावधान होइए। आपको बिना देरी किए डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि समय पर जांच करके इलाज कराया जा सके।

ये भी पढ़ें

HPV Vaccine Myths and Facts : लड़कियों को Free में दिए जा रहे इस टीके से जुड़े मिथ और सच जानिए
Also Read
View All
Rasgulla Paralysis Warning Doctor: रसगुल्ले खाने के बाद युवक को मार गया लकवा? डॉक्टर ने दी ऐसी दुर्लभ बीमारी की चेतावनी

Coconut Water vs Barley Water in Summer: नारियल पानी या जौ का पानी? भीषण गर्मी में नसों की ठंडक के लिए कौन सा है बेस्ट, रिसर्च ने दूर किया कन्फ्यूजन!

Blood Group Diet Chart in Hindi: ब्लड ग्रुप ‘A’ और ‘B’ वाले सावधान! हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदलें अपनी डाइट, जानें क्या कहती है साइंस

Isabgol Benefits: भारत का वह सुपरफूड जिसे दुनिया मानती है लोहा! डॉक्टर से जानें ईसबगोल के फायदे

Heart Attack Symptoms in Women: गैस है या हार्ट अटैक? 90% महिलाएं पहचानने में कर देती हैं देरी, एक्सपर्ट्स से जानें जान बचाने वाले संकेत