Thyme Benefits: थाइम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। थाइम कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। थाइम हार्ट को स्वस्थ रखने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
Thyme Benefits: थाइम का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। अजवाइन के फूल को थाइम कहा जाता है। थाइम मिंट परिवार की एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसका इस्तेमाल जड़ी बूटी के रूप में भी किया जाता है। थाइम कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। थाइम में विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो शरीर को कई स्वास्थ्य की समस्याओं से बचाने में मदद करते है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए थाइम का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। तो आइए जानते है थाइम का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में
थाइम के फायदे
1. हार्ट को स्वस्थ रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए थाइम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। थाइम में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है, जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने मदद करते है और हार्ट को स्वस्थ रखते है। साथ ही ये हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है।
2. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए थाइम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। थाइम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को रोगो से लड़ने में ताकत देता है।
3. आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए थाइम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। थाइम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
4. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए थाइम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। थाइम में कैल्शियम, आयरन और मैंगनीज मौजूद होते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। साथ ही ये हड्डियों से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।