स्वास्थ्य

Tulsi Khane Ke Fayde: रोज तुलसी की सिर्फ 4 पत्तियां… और इन बीमारियों की झंझट खत्म! जानिए असली फायदे

Tulsi Khane Ke Fayde: तुलसी के पत्ते रोज खाना इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है, शुगर-BP कंट्रोल करता है और सांस व दांतों की दिक्कतों में भी फायदेमंद है।

2 min read
Dec 11, 2025
Tulsi Khane Ke Fayde (photo- freepik)

Tulsi Khane Ke Fayde: आयुर्वेद में तुलसी को औषधियों की रानी कहा गया है। घर की बालकनी में रखा एक छोटा-सा पौधा भी कई बीमारियों से बचाने की ताकत रखता है। मेडिकल साइंस में इसे Ocimum Sanctum कहा जाता है। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और प्रोटेक्टिव गुण शरीर को अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाते हैं। खास बात यह है कि तुलसी शरीर में मौजूद टॉक्सिक कणों, प्रदूषण और पेस्टिसाइड्स जैसे एंडोसल्फान, लिंडेन और क्लोरपाईरिफोस से भी लड़ने में मदद करती है।

अगर आप जानते हैं कि तुलसी पूजा में क्यों इस्तेमाल होती है, तो इसका असली कारण यही है, यह शरीर और मन दोनों के लिए बेहद शुद्ध और फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं रोजाना तुलसी खाने के फायदे (tulsi ke patte khane ke fayde) और इसे कैसे खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

आपके घर में रखा यह पौधा है सेहत का खजाना, जानिए इसके फायदे

तुलसी के पत्ते खाने के फायदे (tulsi khane ke fayde hindi)

सांस की दिक्कतों में राहत- सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो, तुलसी बेहद असरदार है। 4–5 तुलसी की पत्तियां, थोड़ा अदरक और 1 चम्मच शहद मिलाकर उबाल लें। यह काढ़ा खांसी को जल्दी शांत करता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार- तुलसी खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करती है। इससे दिल की सेहत सुधरती है और हार्ट अटैक का जोखिम भी घटता है।

सिर दर्द और तनाव में फायदेमंद- अगर सिर दर्द बार-बार होता है या आप तनाव में रहते हैं, तो तुलसी आपको आराम दे सकती है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व दिमाग को शांत करते हैं और तनाव कम करते हैं।

मुंह के इंफेक्शन में राहत- मुंह के छाले, बदबू या इंफेक्शन में तुलसी के पत्ते चबाना बहुत फायदेमंद है। तुलसी के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की सफाई करते हैं और छालों को जल्दी भरते हैं।

पथरी की समस्या में आराम- तुलसी का नियमित सेवन किडनी स्टोन बनने से बचाता है। तुलसी का पानी किडनी को डिटॉक्स करता है और पथरी की परेशानी कम कर सकता है।

दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद- तुलसी के पत्ते सुखाकर उसका पाउडर दांतों पर लगाने से दांत साफ और चमकदार होते हैं। यह मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है।

रोजाना तुलसी खाने पर क्या होता है? (roj tulsi khane ke fayde)

  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • तनाव कम होता है
  • पाचन बेहतर होता है
  • ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है
  • हाई BP में राहत मिलती है
  • शरीर में सूजन और संक्रमण कम होते हैं

नियमित रूप से तुलसी के पत्ते खाने से शरीर हर मौसम में बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।

तुलसी का सेवन कैसे करें? (How to consume basil?)

  • सीधे 4-5 पत्ते चबा लें
  • उबालकर तुलसी का पानी बनाकर पिएं
  • तुलसी का रस निकालकर 1-2 चम्मच लें
  • तुलसी की चाय बनाकर रोज पिएं

ये भी पढ़ें

Tulsi for Cholesterol: रोजाना सुबह खाएं ये पांच हरे पत्ते, खून से गंदे कोलेस्ट्रॉल का मिट जाएगा नामोनिशान
Updated on:
11 Dec 2025 02:48 pm
Published on:
11 Dec 2025 02:44 pm
Also Read
View All
AC Side Effects: एसी के कारण होने वाली सूखी खांसी से कैसे बचें, पल्मोनोलॉजिस्ट ने बताया कितने पर सेट करें तापमान

Cracked Heels Causes: डायबिटीज और थायराइड के कारण भी फट सकती हैं एड़ियां, डॉक्टर से जानें इसकी वजह

Heart Attack Causes: बिना लक्षण वाले हार्ट अटैक की वजह हो सकता है सॉफ्ट प्लाक, कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए कौन से एडवांस टेस्ट जरूरी

Brain Freeze: कुछ लोगों को ठंडी चीजें खाते ही क्यों होता है तेज सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें इसके पीछे की साइंस

Kidney Stone Symptoms in Hindi: गर्मी में पथरी बनने की वजह हो सकता है साइलेंट डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने बताया रोजाना कितने लीटर पानी है जरूरी