स्वास्थ्य

Rinku Singh Father Health : रिंकू सिंह ने T20 World Cup छोड़ा, पिता वेंटिलेटर पर, हुई ये गंभीर बीमारी

What happened to Rinku singh father : टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए ये बुरी खबर है। धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर स्टेज 4 से जूझ रहे हैं। उनके वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसलिए, रिंकू आगे के मैच शायद ना खेलें। आइए, कैंसर सर्जन से लिवर कैंसर के बारे में जानते हैं।
2 min read
Feb 25, 2026
what happened to rinku singh father, rinku singh father suffering from stage 4 cancer, Doctor Explain Liver cancer, rinku singh father cancer news,
अपने पिता के साथ रिंकू सिंह (फाइल फोटो - क्रेडिट- Rinkusingh/Instagram)

Rinku Singh Father Health : सिर्फ रिंकू सिंह के लिए नहीं बल्कि, टीम इंडिया के लिए भी बुरी खबर है। धाकड़ बल्लेबाज रिंकू अब आगे के मैच नहीं खेल पाएंगे। उनके पिता को लिवर कैंसर स्टेज 4 (Rinku Singh father suffering from stage 4 Cancer ) है। खबर मिलने पर रिंकू फौरन अस्पताल के लिए रवाना हुए जहां उनके पिता को भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू के पिता की स्थिति नाजुक है, वो वेटिंलेटर पर हैं। आइए, कैंसर सर्जन जयेश शर्मा से लिवर कैंसर के बारे में जानते हैं।

24 फरवरी को सूचना मिलते ही रिंकू फौरन घर के लिए निकल गए थे। टी 20 विश्व कप में आगामी मैच रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर कोई अधिकारिक सूचना नहीं है।

लिवर कैंसर कितना खतरनाक?

डॉ. शर्मा के मुताबिक, हर कैंसर घातक होता है। अगर वो स्टेज 4 में है तो इसका मतलब है बेहद नाजुक स्थिति। तथ्यों के अनुसार, स्टेज 4 के लिवर कैंसर की 5-वर्षीय जीवित रहने की दर (survival rate) है, जो औसतन लगभग 3% से 5% के बीच है। इसका मतलब है कि इलाज के बाद 100 में से केवल 3-5 मरीज ही 5 साल या उससे अधिक समय तक जीवित रह पाते हैं। इस हिसाब से स्टेज 4 का लिवर कैंसर जानलेवा है। हालांकि, मरीज की स्थिति यानी मनोदशा पर भी कई बातें निर्भर करती हैं।

लिवर कैंसर के लक्षण (Liver Cancer Symptoms)

वो कहते हैं कि लिवर कैंसर को लक्षण के आधार पर पहचान पाना मुश्किल है। खासकर, शुरुआती समय में लिवर कैंसर की पहचान नहीं हो पाती है। मगर, कुछ लक्षण दिखने पर आपको जांच कराना चाहिए-

  • पीला मल और गहरा मूत्र
  • अचानक वजन घटना और भूख कम लगना
  • पेट के ऊपरी हिस्से में या दाहिने कंधे के ब्लेड के आस-पास दर्द
  • पेट में सूजन या फूला हुआ महसूस होना
  • थोड़ा खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना
  • थकान या कमजोरी
  • मतली या उल्टी

Liver cancer causes: लिवर की इन बीमारियों को ना करें अनदेखा

उन्होंने ये भी बताया कि यदि आपको हेपेटाइटिस या लिवर सिरोसिस है तो बीमार है तो समय पर जांंच व इलाज कराएं। इसको अनदेखा ना करें। साथ ही फैटी लिवर को भी नजरअंदाज ना करें। इनका इलाज ना हो तो ये भी लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं।

इसके अलावा खानपान की लापरवाही भी लिवर कैंसर का कारण बन सकती है। शराब, तंबाकू, फास्टफूड आदि का सेवन कम से कम करें। अगर आप अत्याधिक सेवन करते हैं तो आपको लिवर कैंसर हो सकता है।

Also Read
View All