स्वास्थ्य

बार-बार भूलने की आदत से हैं परेशान, ऐसे पाएं छुटकारा

Forget Flu: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को भूलने की समस्या होने लगी है। भूलने की समस्या को फॉरगेट फ्लू भी कहा जाता है। ऐसे में जानते हैं इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

2 min read
What is Forget Flu

Forget flu: इस समय लोगों में भूलने की आदत होने लगी है। लोग छोटी छोटी बातों को भूलने लगे है। लोग शुरुआत में इसे हल्के में लेने लगते हैं। लेकिन बाद में जाकर इससे कई परेशानियां होने लगती है। ऐसे में आज हम बात करेंगे की कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे मनोचिकित्सक की भाषा में ‘फॉरगेट फ्लू’ के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं क्या होता है फॉरगेट फ्लू।

फॉरगेट फ्लू क्या है : What is Forget Flu?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इसे मनोचिकित्सक की भाषा में ‘फोरगेट फ्लू’ की बीमारी कहते हैं। ऐसी स्थिति होने पर व्यक्ति आमतौर पर कई छोटी-मोटी बातें भूलने लगता है। धीरे धीरे हम छोटी बातें भूलने लगते हैं लेकिन बाद में जाकर यह समस्या बड़ी हो जाती है। फिर हम हमारी जरूरी बातों को भी भूलने लगते हैं। इसके पीछे के कारण तनाव या चिंता भी सकती है।

भूलने की आदत से ऐसे पाएं छुटकारा : How to get rid of the habit of forgetting

आहार पर ध्यान दें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपको यदि इस समस्या से निजात पाना है तो आपको अपने आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको आहार में पोषण युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इनका सेवन आपकी यादाश्त के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही आपकी भूलने की आदत में सुधार करता है। पोषण युक्त आहार से आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं।

नियमित व्यायाम करें

आपाको इस समस्या से निजात पाने के लिए , नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। क्योंकि बताया जाता है यदि आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपकी समस्या में फायदा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको शारीरिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

चिंता और तनाव से दूर रहें

आपको भूलने की आदत है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको चिंता और तनाव से दूर रहना चाहिए। साथ ही मानसिक स्थिति को आराम देना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि लगातार मन का लगातार किसी विशेष कार्य में रहना आपाको भूलने की समस्या दे सकता है।

नए स्किल्स सीखते रहें

एनआईएच के अनुसार दिमाग को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने के लिए आपाको नई गतिविधियों में हिस्सा लेने के साथ साथ थोड़े समय के अंतराल में कुछ नया सीखते रहना चाहिए। भी आवश्यक है। ऐसा करने से ब्रेन अपना कार्य नियमित रूप से करने लगता है और किसी भी कार्य पर फोकस करने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
08 Jan 2025 02:26 pm
Published on:
08 Jan 2025 10:28 am
Also Read
View All

अगली खबर