स्वास्थ्य

सिंघम अगेन के विलेन है इस बीमारी से पीड़ित, जानिए क्या है इसके लक्षण

बॉलीवूड के स्टार अर्जून इस समय एक बीमारी से पीड़ित है। जिसके कारण उनका वजन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने मीडिया को बताया कि वह अब इस बीमारी (Hashimoto disease) पर खुल कर बात करना चाहते हैं।

3 min read
Nov 09, 2024
Hashimoto disease: The villain of Singham Again is suffering from this disease, know its symptoms

Hashimoto disease : सिंघम अगेन से चर्चाओं में चल रहे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बीमारी से पीड़ित है। अर्जून कपूर का हाल ही आई आई मूवी सिंघम अगेन से खुब प्रशंसको के दिल पर छाए थे लेकिन उनके प्रशंसको को यह बुरा लगने वाला है कि वे एक बीमारी से भी पीड़ित है। अर्जून कपूर इस समय डिप्रेशन और हाशिमोटो रोग से ग्रसित हैं। इस बीमारी के कारण उनमें वजन बढ़ने की समस्या हो रही है।

अर्जून कपूर ने इस बीमारी ( Hashimoto disease) को लेकर बताया है कि वे हमेशा इसे छुपाते रहे हैं लेकिन वे अब इस पर खुलकर बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वे स्वीकार करते हैं कि उन्हें हाशिमोटो रोग है, जो थायरॉयड का एक गंभीर रूप है और इसके कारण तेजी से वजन बढ़ने की समस्या होती है।

क्या होता है हाशिमोटो रोग : What is Hashimoto disease

हाशिमोटो रोग ( Hashimoto disease) ऑटोइम्यून विकार होता है जिसके कारण आपकी थायरॉयड ग्रंथि प्रभावित होती है। थायरॉयड गर्दन में स्थित होती है जो तितली नूमा आकार की एक गंथि होती है। यह ग्रंथि शरीर के चयापचय और अन्य महत्वपूर्ण शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करती है। यह रोग होने पर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से थायरॉयड ग्रंथि पर आक्रमण करती है, जिसके परिणामस्वरूप ग्रंथि में सूजन और कार्यक्षमता में कमी आ जाती है। समय के सा​थ यह निष्क्रिय थायरॉयड कारण बन जाती है जिसे हाइपोथायरायडिज्म नाम से जाना जाने लगता है।

हाशिमोटो रोग के लक्षण क्या है : What are the symptoms of Hashimoto disease

हाशिमोटो रोग होने पर लोगों में सामान्य तौर पर शरू में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। यह बीमारी जैसे जैसे बढ़ती है आपकी थायरॉयड ग्रंथि बढ़ना शुरू हो जाती है जिसे गोइटर के रूप में जाना जाता है। गोइटर हाशिमोटो रोग सामान्य प्रारंभिक संकेत होता है। इसमें दर्द नहीं होता है लेकिन यह आपकी निचली गर्दन को भरापन महसूस करा सकता है। जिसके कारण आपकी गर्दन का अगला हिस्सा बड़ा दिखाई दे सकता है। जब यह रोग हाइपोथायरायडिज्म में विकसित हो जाता है तो इसमें समय के साथ कुछ सामान्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं जिसमें थकान (थकान), सुस्ती और अत्यधिक नींद, हल्का वजन बढ़ना, कब्ज, सूखी त्वचा, ठंड लगना आदि शामिल है।

हाशिमोटो रोग में इन बातो का रखें ध्यान : Keep these things in mind in Hashimoto disease

सामान्य से कम हृदय गति (ब्रैडीकार्डिया) हो सकती है। जोड़ों में जकड़न और मांसपेशियों में दर्द का अनुभव हो सकता है। बाल रूखे और भंगुर हो सकते हैं; बालों की वृद्धि धीमी हो सकती है या बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। व्यक्ति का मूड उदास या निराश हो सकता है। आंखें और चेहरा सूज सकते हैं। याददाश्त में कमी या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। महिलाओं में मासिक धर्म भारी या अनियमित हो सकता है। कामेच्छा में कमी आ सकती है। पुरुषों और महिलाओं में बांझपन की समस्या हो सकती है। हाशिमोटो रोग ( Hashimoto disease) का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि क्या आपका थायरॉयड हाइपोथायरायडिज्म के लिए पर्याप्त रूप से प्रभावित हुआ है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
09 Nov 2024 04:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर