हिसार

Haryana Election: वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगी बसें

Haryana Election: inspire you to vote( वोट डालने के लिए प्रेरित) Election commission
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 5:03 PM IST
DMK delegation calls on Chief Election Commissioner on RK nagar bypoll :
DMK delegation calls on Chief Election Commissioner on RK nagar bypoll :

चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने का फैसला कर लिया है। चुनाव आयोग द्वारा इस दिशा में प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग का हर बार यह प्रयास रहता है कि वोट डालने के मामले में पिछले रिकार्ड तोड़े जाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकलें। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में प्रचार अभियान शुरू किया जा रहा है। आयोग द्वारा हरियाणा रोड़वेज की करीब 800 बसों को वोटिंग अभियान के लिए अधिकृत किया गया है। इन बसों पर पोस्टर आदि के माध्यम से हरियाणा के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा बस अड्डों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान एलईडी स्क्रीन पर लघु फिल्मों के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। यही नहीं चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि जिन बस अड्डों पर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था नहीं हो पाएगी वहां केवल ऑडियो संदेश के माध्यम से लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All