
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार एक बार फिर से चिंतन-मंथन के लिए पहाड़ों का रूख करेगी। इस बार सत्ता व संगठन मिलकर मिशन 2019 को फतेह करने के लिए रोड मैप तैयार करेंगे। यह दूसरा मौका है जब प्रदेश सरकार इस तरह का आयोजन करने जा रही है। इससे पहले सरकार टिंबर ट्रेल पर भी मंथन शिविर का आयोजन कर चुकी है। अब एक बार फिर से सरकार मंथन के लिए पहाड़ों का रूख करने जा रही है।
आगामी पांच सितंबर को सरकार के सभी मंत्री-विधायक और बोर्ड निगमों के चेयरमैन मिलकर मिशन-2019 का खाका तैयार करेंगे। इस ङ्क्षचतन शिविर में पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बुधवार की देर रात सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक में यह फैसला लिया गया। ङ्क्षचतन शिविर चंडीगढ़ के आसपास ही करने की योजना है। ऐसे में मोरनी की पहाडिय़ों या किसी अन्य पहाड़ी क्षेत्र में भाजपाइयों के इक_ा होने की संभावना है। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी का कहना है कि अभी जगह तय नहीं है, लेकिन मोरनी भी हो सकती है।
इससे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर नई दिल्ली में मिशन-2019 को लेकर हुई भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग ले चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा इस बैठक में आगामी लोकसभा के अलावा विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सीएम से उनकी राय भी जानी और पार्टी की स्थिति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पांच सितंबर की बैठक में सीएम सभी नेताओं को केंद्र से मिले निर्देशों की जानकारी भी देंगे।
मंथन शिविर के दौरान ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी। अगले वर्ष अक्तूबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तय होगी। सीएम ने स्पष्ट कर चुके हैं कि लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाएंगे। ऐसे में अब सरकार के पास अपनी योजनाओं एवं फैसलों को सिरे चढ़ाने के लिए एक साल से अधिक का समय है। बोर्ड-निगमों के चेयरमैन बैठक में इसलिए बुलाए गए हैं ताकि उनसे उनके यहां किए गए कार्यों की जानकारी भी हासिल की जा सके।
मोदी के जन्म दिन पर शुरू होगी आयुषमान भारत योजना
मंत्री समूह की अनौपचारिक बैठक में 17 सितंबर को करनाल में श्रमिक दिवस के मौके पर विश्वकर्मा जयंती मनाने का फैसला लिया गया है। इसमें भी सीएम मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय मंत्रियों को भी इसके लिए आमंत्रित किया जाएगा। बेदी ने कहा, मौजूदा सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। इसी दिन विधिवत रूप से ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लागू किया जाएगा। पायलट तौर पर सरकार सभी 22 जिला अस्पतालों, पीजीआई रोहतक, करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और फरीदाबाद स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज में योजना को लागू कर चुकी है। बेदी ने कहा, इस दिन प्रदेशभर में कई आयोजन होंगे।