हॉलीवुड

इस अदाकारा को ‘पटाखा’ या ‘बॉम्बशेल’ बुलाने से पहले 10 बार सोच लेना, उन्होंने सुन लिया तो खैर नहीं…

सनी लियोनी को बेबी डॅाल कहा जाता है, ऐसे ही अदाकाराओं को फैंस कई नाम देते हैं। हॅालीवुड में भी कुछ ऐसा ही चलन है। लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जिन्हें इस तरह के नाम बिल्कुल नहीं पसंद।

2 min read
Jun 11, 2019
actress margot robbie
actress margot robbie

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को कई बार एक्टिंग के साथ- साथ उनकी बोल्ड अदाओं को लेकर भी कमेंट किया जाता है। जैसे सनी लियोनी को बेबी डॅाल कहा जाता है, ऐसे ही अदाकाराओं को फैंस कई नाम देते हैं। हॅालीवुड में भी कुछ ऐसा ही चलन है। लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जिन्हें इस तरह के नाम बिल्कुल नहीं पसंद।

वह कोई और नहीं बल्कि हॅालीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस Margot Robbie हैं। मार्गोट को 'पटाखा', 'बॉम्बशेल' जैसे नामों से बुलाया जाना कतई पसंद नहीं है। बल्कि वो खुद के बारे में ऐसे संबोधन सुनती हैं तो उन्हें बहुत बुरी तरह गुस्सा आ जाता है।

हाल में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें 'बॉम्बशेल' यानी 'पटाखा' जैसे शब्द से किस कदर नफरत है। उन्होंने कहा 'मैं उनमें से नहीं हूं जिसके आते ही समा थम जाए और लोग पीछे मुड़कर कहें उस औरत की तरफ देखो... ऐसा नहीं होता है।'

उन्होंने आगे कहा 'जो लोग मुझे जानते हैं अगर उन्हें कहा जाए कि मुझे एक शब्द में बयान करें तो वो ये कतई नहीं कहेंगे कि मैं एक बॉम्बशेल हूं। अभिनेत्री की इस बात से साफ है कि जो फैंस उन्हें इस नाम से बुला रहे हैं या फिर उनके बारे में ऐसा सोचते हैं वो ऐसा करना बंद कर दें... वरना आपकी फेवरेट एक्ट्रेस आपसे नाराज हो सकती हैं।बता दें अभिनेत्री मार्गोट अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Published on:
11 Jun 2019 09:33 am