15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेलीकॉप्टर क्रैश में हुई सिंगर ओलिवर ट्री की मौत, महज 32 साल की उम्र में हादसे का हुए शिकार

Singer Oliver Tree Dies In Brazil Helicopter Crash: अमेरिकन सिंगर ओलिवर ट्री की मौत हो गई है। महज 32 साल की उम्र में हेलीकॉप्टक क्रैश होने के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

2 min read
Google source verification
Singer Oliver Tree Dies In Brazil Helicopter Crash

Singer Oliver Tree Dies In Brazil Helicopter Crash (सोर्स- @olivertree)

Singer Oliver Tree Dies In Brazil Helicopter Crash: दुनिया भर में अपने अनोखे संगीत, अलग अंदाज और वायरल गानों के लिए पहचान बनाने वाले अमेरिकी सिंगर ओलिवर ट्री अब इस दुनिया में नहीं रहे। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में हुए एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना ने न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर दिया है बल्कि करोड़ों फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

रविवार को दो हेलीकॉप्टर में हुई टक्कर

रविवार सुबह ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के पश्चिमी इलाके में आसमान में उड़ रहे दो हेलीकॉप्टर अचानक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हेलीकॉप्टर नियंत्रण खो बैठे और जमीन पर गिरते ही आग के गोले में बदल गए। हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई, जिनमें लोकप्रिय सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री भी शामिल थे।

कार शोरूम पर गिरा हेलीकॉप्टर, मच गया हड़कंप

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर सीधे एक कार शोरूम पर जा गिरा। वहां खड़ी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। कुछ ही मिनटों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना में शामिल हेलीकॉप्टर एयरबस H125 और बेल 206B जेट रेंजर मॉडल के थे। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच एजेंसियां तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

ओलिवर ट्री के साथ कौन-कौन था सवार?

जानकारी के अनुसार ओलिवर ट्री जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे, उसमें उनके साथ चार अन्य यात्री और एक पायलट मौजूद था। हादसे में किसी को भी बचाया नहीं जा सका। दूसरे हेलीकॉप्टर में केवल पायलट था, जिसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

17 साल की उम्र में शुरू हुआ था सफर

कैलिफोर्निया में जन्मे ओलिवर ट्री ने बहुत कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। किशोरावस्था में ही उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और डबस्टेप के जरिए पहचान बनानी शुरू कर दी थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने कई मशहूर डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया, जिससे उनका नाम तेजी से उभरने लगा।

कुछ समय के लिए उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए इंडस्ट्री से दूरी बनाई, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने ऐसा धमाका किया कि पूरी दुनिया उनका नाम जानने लगी।

‘लाइफ गोज ऑन’ से बने ग्लोबल स्टार

ओलिवर ट्री का पहला स्टूडियो एल्बम 'अग्ली इज ब्यूटिफुल' उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसी दौर में उनका गाना 'लाइफ गोज ऑन' दुनियाभर में वायरल हुआ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों लोगों ने इसे इस्तेमाल किया।इसके अलावा 'एलियन बॉय', 'मिस यू', 'काओ बॉय' जैसे गानों ने उन्हें नई पीढ़ी का पसंदीदा कलाकार बना दिया।

मौत से एक दिन पहले तक एक्टिव थे ओलिवर

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि हादसे से ठीक एक दिन पहले ओलिवर ट्री ने ब्राजील से अपनी तस्वीरें और अपडेट सोशल मीडिया पर साझा किए थे। वो अपने वर्ल्ड टूर की तैयारियों में व्यस्त थे और जुलाई से यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में कई लाइव शो करने वाले थे।