15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

370 बिरयानी विवाद पर ट्रोलर्स को मुनव्वर फारूकी की दो टूक, बोले- किसी की लाश उठेगी तभी रुकोगे क्या?

Munwar Faruqui On 370 Biryani Controversy: 370 बिरयानी विवाद पर अब कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने क्या कुछ कहा है. चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
370 Biryani Controversy

370 Biryani Controversy (सोर्स- @munawar.faruqui)

370 Biryani Controversy: 370 बिरयानी विवाद का मुद्दा अब लगातार गहराता ही जा रहा है। कॉमेडियन प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगरा की ओर से माफी मांगने के बाद भी ये थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने इस पर वीडियो जारी करते हुए अपनी राय रखी है। इस मामले को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

मुनव्वर फारूकी ने मामले पर क्या कहा?

मुनव्वर फारूकी ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है अब बस इस विवाद पर थम जाना चाहिए। कॉमेडियन ने गलत बोला, लड़के ने गलत बोला, डॉक्टर के बयान से भी मैं खुश नहीं हूं लेकिन अब एफआईआर हो चुकी है और वो एंड लेवल होता है। उनके करियर खराब हो चुके हैं।

मुनव्वर फारूकी ने कहा, 'नौकरी ने निकाला जा चुका है। अब बस हदें पार हो गई हैं ट्रोलिंग की। किसी की लाश उठेगी तभी रुकोगे क्या? मुझे लगता है कि ये जो लोग अभी भी रीले बना रहे हैं कि ओह उसने ऐसा क्यों बोला, ये देखो इसने ऐसा बोल दिया। अब बस।'

प्रणीत मोरे ने मांगी माफी

बता दें इस मामले पर कॉमेडियन ने भी अब वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी थी। बावजूद इसके महाराष्ट्र सरकार ने उनके सारे वीडियोज की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रणीत के खिलाफ FIR हो चुकी है।

प्रणित मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर बात करते हुए कहा, 'तो ये बात मुझे आप सभी से काफी समय से करनी थी। मेरे एक शो का क्लिप काफी वायरल हो गया जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूं। लेकिन उस लड़के ने जो भी बातें बोलीं वो काफी आपत्तिजनक हैं। उसकी बातों पर लोग हंस रहे थे और मैं भी उसी में ही बह गया। मैंने उसे रोकने की भी कोशिश नहीं की।'

'आप मुझे एक मौका दीजिए'

प्रणित मोरे ने आगे बात करते हुए कहा, 'मैं चाहता तो उसे वहीं पर ही रोक सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। प्रणित ने कहा, आप सभी मुझे एक चांस दीजिए। मैं खुद को बेहतर इंसान बनाकर दिखाऊंगा। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कदम उठाया गया है, मैं उसमें पूरा सहयोग दूंगा। मेरी वजह से जिन भी लोगों को हर्ट हुआ है, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। मैं अपनी कॉमेडी पर भी अब काम करूंगा।'

प्रणित के सपोर्ट में आए फैंस

बता दें प्रणित मोरे के इस भावुक वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनका साथ दिया है। एक यूजर ने लिखा- आप इतना ज्यादा हेट डिजर्व नहीं करते। वहीं एक और यूजर ने लिखा- मैं आपके अगले शो का इंतजार कर रही हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आप मजबूत रहिए। हम आपके साथ हैं।