13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेनोपॉज से इसका कोई मतलब नहीं’, निखिल के बयान से मिनी माथुर ने झाड़ा पल्ला, बोलीं- उन्हें गलती का एहसास है

Mini Mathur On Menopause: अभिनेत्री और होस्ट मिनी माथुर ने पत्रिका से खास बातचीत करते हुए अलायंस की जर्नी को लेकर बात की है। क्या कुछ कहा है मिनी ने, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Mini Mathur On Menopause

मेनोपॉज वाले बयान पर क्या बोलीं मिनी माथुर ( फोटो सोर्स- Instagram/ primevideo)

Mini Mathur On Menopause: प्राइम के शो 'अलायंस' में शानदार जीत हासिल करके होस्ट और अभिनेत्री मिनी माथुर ने चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इसी जीत को लेकर और शो के अपने अनुभवों को लेकर मिनी माथुर ने 'पत्रिका' से खास बातचीत की। उन्होंने इस दौरान निखिल के मेनोपॉज वाले बयान और गौहर खान के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। क्या कुछ कहा है मिनी माथुर ने, चलिए जानते हैं।

मिनी माथुर ने मेनोपॉज वाले बयान पर की बात

मिनी माथुर ने कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। निखिल ने जो कहा उन्हें पछतावा है उस बात का। उसमें मेरा कोई समर्थन नहीं है। अगर कोई पत्नी अपने पति को बाहर से सपोर्ट कर रही है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। गौहर बहुत ही एक्सपीरियंस्ड हैं। अगर कोई भी आजाग महिला अपने विचारों को आगे रखती हैं तो उसमें मेनोपॉज, पेरिमेनोपॉज या हार्मोन से जुड़ी कोई बात नहीं है। मुझे माफ करें लेकिन ये बहुत ही खराब बयान था। मेनोपॉज से इसका कोई मतलब नहीं है। निखिल को भी समझ में तुरंत आया कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है और वो औरतों की बहुत इज्जत करते हैं।'

दरअसल शो के दौरान गौहर के एक बयान से नाराज होकर कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा ने कह दिया था कि उनकी इसमें कोई गलती नहीं है वो फिलहाल मेनोपॉज से गुजर रही हैं।

गौहर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बोलीं मिनी

मिनी माथुर ने अपनी गौहर के साथ बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब शो खत्म हुआ तब उसी वक्त ही उनकी गौहर के साथ पूरी बात हुई। मेरे बच्चे भी गौहर के बयानों से अपसेट थे। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि शांत रहो। वो शो देखकर खुद समझ जाएंगी कि जैद कहां से कहां तक गए हैं। रिएलिटी शोज, लव एंड वॉर में सब कुछ जायज होता है। गौहर समझदार हैं और वो समझ जाएंगी। हमने साथ में पार्टी की है।

बिग बॉस 20 को लेकर मिनी ने क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि क्या अलायंस की ट्रॉफी के बाद अब वो बिग बॉस की ट्रॉफी भी जीतना पसंद करेंगी तो उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वो अच्छा काम करना चाहती हैं जिसमें उनके पास करने के लिए काफी कुछ हो। वो अभी किसी रिएलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। मिनी ने अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा कि अगर उन्हें अच्छे रोल ऑफर किए जाएंगे तो वो किसी शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। छोटे-मोटे किरदारों के लिए वो तैयार नहीं हैं।

#pakistanafghanistanwarमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग