हॉलीवुड

अंबानी परिवार की शादी में हॉलीवुड के ये पॉपुलर सेलेब्स होंगे शामिल, किम कार्दशियन का नाम भी है शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शिरकत करने वाले हैं, जिससे शादी में चार चांद लग जाएंगे। आइए आपको इनके नाम बताते हैं।

less than 1 minute read
Jul 11, 2024
अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने वाले हॉलीवुड सितारों की लिस्ट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शाही शादी में देशभर के लोगों की नजर हैं। अनंत और राधिका की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शामिल होंगे। ऐसे में लोग यह जानने के लिए बेसब्र हैं कि मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में किन हॉलीवुड हस्तियों को न्योता दिया है। तो आइए जानते हैं कि अनंत की शादी में कौन हॉलीवुड सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।

किम कार्दशियन समेत ये बड़ी हस्तियां बढ़ाएंगी रौनक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लो कार्दशियन अंबानी परिवार की शादी में शिरकत करेंगी और अपना जलवा बिखेरेंगी। इनके अलावा अमेरिका की फेमस सिंगर एडेल और लाना डेल रे को भी अंबानी परिवार ने इनवाइट किया है। बता दें कि राधिका मर्चेंट लाना की फैन हैं। उन्हीं की फरमाइश पर सिंगर को खासतौर से अंबानी परिवार ने शादी में बुलाया गया है। सिंगर के अलावा इंटरनेशनल रैपर ड्रेक भी अनंत और राधिका की शादी में शामिल होकर अपना जलवा दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को मिलेगा रिटर्न गिफ्ट, दी जाएगी करोड़ों रुपए की ये खास चीज

बॉलीवुड के ये सितारे होंगे शामिल

अंबानी परिवार की शादी में बॉलीवुड सितारे भी नजर आएंगे। इसमें सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान समेत कई कलाकारों का नाम शामिल है। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अनंत और राधिका की शादी का हिस्सा बनेंगी। वह अपने पति निक जोनस के साथ इंडिया भी पहुंच गई हैं।

Updated on:
11 Jul 2024 07:18 pm
Published on:
11 Jul 2024 07:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर