प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में मनाई शादी के बाद पहली Holi, मायके को याद कर हुईं भावुक....
गुरुवार को होली का त्योहार देशभर में मनाया गया। बॉलीवुड में इस त्योहार का खास महत्व रहा है। फिल्मों की कहानियों में होली के त्योहार ने दिलचस्प रंग भरे हैं तो निजी जिंदगी में भी इस रंग-बिरंगे पर्व की अनगिनत कहानियां हैं। बहरहाल, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए होली की बधाई अपने फैंस तक पहुंचाई हैं।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में अमरीकन सिंगर निक जोनस से शादी की। शादी के बाद पहली होली पर प्रियंका अपने ससुराल में रहीं। प्रियंका ने होली की बधाई देने के लिए अपनी जो तस्वीर शेयर की है वो जोनस ब्रदर्स के गाने सकर के वीडियो की है जिसमें प्रिंयका भी फीचर हुई हैं। इस तस्वीर को देखते हुए लगता है कि प्रियंका भारतीय संस्कार भूल गईं।
मायके को किया मिंस
प्रियंका ने होली की बधाई देते हुए लिखा,'होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। आज, भारत एक विशाल, रंग-बिरंगी स्ट्रीट पार्टी जैसा दिख रहा है। होली इतना जोशीला और मजेदार त्योहार है। पड़ोसियों के साथ खाना, संगीत और गुलाल खेलने का अलग ही मजा है। होली मेरा पसंदीदा त्योहार है क्योंकि मैं अपने बड़े परिवार के साथ मनाती थी। घर की याद आ रही है।'
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की होली केसरिया रही। उनकी फिल्म केसरी सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और तारीफें बटोर रही है। अक्षय ने होली और नवरोज की मुबारकबाद दी है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने होली की बधाई एक छोटी से कविता के जरिए दी है।
होली का त्योहार है , रंग भरी खुशियों की, बौ-छार है
दिल, घर, भरे आपका
संपन्न रूप हो सबका
प्रार्थना जो दिल में ढले
ध्यान उन सब को भी मिले
प्राणो की आहुति दे ,जन, देश, प्रति, जो सब, हो-शियार हैं ।।
अजय देवगन
अजय देवगन ने अपने बेटे यश का रंग में सरोबार फोटो शेयर करके लिखा है, होली के सभी रंग।
काजोल
अजय की बेटर हाफ काजोल ने अपनी मॉम तनुजा और बहन तनीषा के साथ होली का फोटो शेयर करके लिखा है- परिवार और लोगों के साथ ही खुशियां शुरू होती हैं।