हॉलीवुड

Mia Khalifa ने प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर उठाया सवाल, बोलीं- क्या मिसेज़ जोनस कुछ बोलने वाली हैं?

मिया खलीफा किसान आंदोलन का कर रही हैं समर्थन मिया खलीफा ने अब प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर साधा निशाना

2 min read
photo_2021-02-08_15-50-05.jpg
Mia Khalifa Priyanka Chopra

नई दिल्ली: देश में कृषि कानून के खिलाफ किसान पिछले दो महीने से भी ज्यादा वक्त से आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली बॉडर्स पर बैठे किसानों की मांग है कि सरकार कानून को वापस लें। किसान आंदोलन की आग अब हॉलीवुड तक जा पहुंची है। अमेरिकन पॉपस्टार रिहाना (Rihanna) के एक ट्वीट के बाद कई विदेशी हस्तियों ने किसानों का समर्थन किया है। वहीं, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) भी किसान आंदोलन को सपोर्ट कर रही हैं। वह लगातार ट्वीट कर अपनी बात रख रही हैं। अब मिया ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है।

प्रियंका की चुप्पी पर उठाया सवाल

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर एक ट्वीट किया था। लेकिन उसके बाद से उन्होंने चुप्पी साध रखी है। ऐसे में मिया ने प्रियंका की चुप्पी पर सवाल उठाया है। मिया ने ट्वीट कर लिखा, 'क्या Mrs. जोनस किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।' उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि मिया के इस ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा की क्या प्रतिक्रिया होगी।

प्रियंका ने किया था किसानों का समर्थन

इससे पहले किसान आंदोलन के शुरुआती दौर में प्रियंका ने किसानों के समर्थन में अपनी बात रखी थी। उन्होंने सिंगर दिलजीत दोसांझ के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। एक सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके।' प्रियंका के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनको खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

कंगना ने प्रियंका पर किया पलटवार

कंगना ने प्रियंका पर निशाना साधते हुए लिखा था, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा। ऐंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। समस्या ये है कि पूरा सिस्टम इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें ऐंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले। इस भ्रष्ट सिस्टम से मुकाबला करने के लिए हमारी संख्या कम है।'

Published on:
08 Feb 2021 04:12 pm