
नई दिल्ली। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर केहलानी वैसे तो अपनी खूबसूरती और बोल्डनस की वजह से छाईं रहती हैं। वहीं दुनियाभर में उनके गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। वहीं इन दिनों सिंगर एक अलग ही वजह से चर्चाओं में छाईं हुईं हैं। हाल ही में सिंगर केहलानी ने एक टिक टॉक वीडियो बनाय था। जिसमें उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद से सिंगर केहलानी के फैंस काफी हैरान हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि आखिर सिंगर केहलानी ने क्या बड़ा खुलासा किया।
सोशल मीडिया पर बताया समलैंगिक होने की बात
सिंगर केहलानी ने जो टिक टॉक वीडियो बनाया है। उसमें उन्होंने बताया है खुद को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि वह समलैंगिक हैं। इस बात को वीडियो में केहलानी ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार कहा है कि 'मैं समलैंगिक, समलैंगिक, समलैंगिक हैं।' वीडियो में वह आगे कहती हैं कि 'वह जान चुकी हैं कि वह समलैंगिक हैं।'
माता-पिता ने यूं दिया रिएक्शन
25 साल की केहलानी अपने लेस्बियन होने की बात को टिक टॉक वीडियो के जरिए सबको बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जब इस बारे में उन्होंने अपने परिवार को बताया कि वह एक लेस्बियन हैं। तो उनके परिवार ने इस बात पर रिएक्शन देते हुए कहा कि 'वह जानतें हैं कि वह लेस्बियन हैं।' जिसके बाद सिंगर कहती हैं कि 'यह सुनने के बाद उन्हें ऐसा कि उनकी इस बात के बारें में सभी जानते हैं उन्हें छोड़कर।'
खुद को देखकर यूं महसूस कती हैं सिंगर केहलानी
वहीं एक पत्रिका के अनुसार गायिका केहलानी ने कहा था कि वह पहले वह औरत और मर्द दोनों के साथ ही अच्छा महसूस करती थीं। वहीं सिंगर ने बताया था कि 'जब वह घर में होती हैं, तब वह खुद को एक मर्द की तरह फील करती हैं। वहीं जब वह शांत होती हैं तो वह खुद को एक औरत की तरह महसूस करती हैं।' साथ ही केहलानी ने बताया कि जब वह अपना ध्यान रखतीं हैं, नहाती हैं, खुद पर फूल डालती हैं, हेयर मास्क लगाती हैं, और तेल लगाकर जब वह अपने शरीर को शीशे में देखती हैं तो वह खुद को सबसे ज्यादा महसूस करती हैं।'