हॉलीवुड

ईशा अंबानी ने बेचा अपना घर, इस सिंगर ने 500 करोड़ रुपये देकर क्रैक की डील

ईशा अंबानी ने हाल ही में अपना घर बेचा है। कहा जा रहा है कि इस घर से उनकी एक खास याद भी जुड़ी हुई है। 500 करोड़ रुपये में फाइनल हुई ये डील चर्चा में बनी हुई है। आइए आपको बताते हैं इस घर की खासियत।

less than 1 minute read
Apr 03, 2024

ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल का आलीशान बंगला अब एक बड़े सिंगर का ठिकाना बन गया है। लॉस एंजिल्स में बना ये बंगला सिंगर ने 500 करोड़ रुपए देकर अपने नाम कर लिया है।


ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने लॉस एंजिल्स में बने अपने घर को मशहूर सिंगर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) को बेचा है। बताया जा रहा कि इस घर की डील 500 करोड़ रुपए में क्रैक हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी घर में ईशा अंबानी ने प्रेग्‍नेंसी के दौरान अपना ज्यादातर टाइम ब‍िताया था।


500 करोड़ रुपए में बेचे गए इस घर में ढेरों खूबियां है। 12 कमरों वाले इस घर में जिम, सैलून और स्पा के साथ साथ बैडमिंटन कोर्ट भी मौजूद है। कुल मिला कर ये घर 38,000 वर्ग फुट एरिया में फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

जेनिफर लोपेज एक अमेरिकी सिंगर हैं। जेनिफर ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर की थी। हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन जेनिफर ने बेन एफ्लेक से 2022 में चौथी शादी की थी। भारत में भी जेनिफर के ढेरों फैंस हैं।

Updated on:
03 Apr 2024 07:33 pm
Published on:
03 Apr 2024 07:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर