हॉलीवुड

प्रियंका- निक की भाभी का ये रेप सीन था बेहद खतरनाक, विवादों में घिरे ‘Game of Thrones’ के निर्माता

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी Sophie Turner इस शो में सांस का किरदार निभा रही है। इस धारावाहिक के दौरान सांसा का पति Ramsay Bolton उसका बलात्कार करता है।

2 min read
May 09, 2019
प्रियंका- निक की भाभी का ये रेप सीन था बेहद खतरनाक, विवादों में घिरे 'Game of Thrones' के निर्माता

HBO का लोकप्रिय शो 'Game of Thrones' इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इस शो को लेकर अब एक नया विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल, शो का फेमस किरदार 'सांसा स्टार्क' के रेप सीन और उस सीन पर इस धारावाहिक के किरदारों की राय लगातार विवाद का विषय बनी हुई है।

असल जिंदगी में निक जोनस की भाभी और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी Sophie Turner इस शो में सांस का किरदार निभा रही है। इस धारावाहिक के दौरान सांसा का पति Ramsay Bolton उसका बलात्कार करता है।

इस घटना का जिक्र शो में कई बार आता है लेकिन जिस तरह से इस घटना को लेकर किरदारों का नजरिया दिखाया गया है वो दर्शकों को पसंद नहीं आया। इस शो में सांसा का किरदार अपने रेप को एक 'सीख' के तौर पर लेता है। सांसा के अनुसार अगर 'वो' नहीं हुआ होता तो वो हमेशा एक 'तितली' की तरह रहती (कोमल और नाजुक)। इस घटना ने उसे मजबूत होना सिखाया।

लेकिन शो के कई फैन्स उनकी इस राय से सहमत नहीं हैं। इस पूरे सवांद की कड़ी आलोचना की जा रही है। दर्शकों का मानना है कि सांसा के किरदार के जरिए बुलवाया गया ये सवांद काफी दुखद है।

एक यूज़र ने लिखा, 'रेप किसी को कुछ नहीं सिखाता और ये किसी के साथ नहीं होना चाहिए।' वहीं सोफी की अगली फिल्म 'Dark Phoenix' में उनके साथ काम करने वाली अभिनेत्री जेसिका चेस्टेन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

जेसिका ने ट्वीट में लिखा, 'रेप किसी किरदार को मजबूत बनाने का जरिया नहीं है। एक औरत को 'तितली' दिखाने के लिए उसे पीड़ित दिखाना ही जरूरी नहीं। वो छोटी सी चिड़िया हमेशा से एक बाज थी। उसकी ताकत हमेशा से उसके अंदर मौजूद थी।'

Published on:
09 May 2019 02:11 pm
Also Read
View All