हॉलीवुड

Mandisa Passes Away: फेमस सिंगर की हुई मिस्ट्री डेथ, म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम

Mandisa Hundley Passes Away: अमेरिकन आइडल फेम और ग्रैमी विनर मैंडिसा हंडले का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर की डेथ को मिस्ट्री डेथ माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Apr 20, 2024
Mandisa Passes Away

Mandisa Hundley Passes Away: अमेरिकन आइडल सीजन 5 फेम और ग्रैमी विनर मैंडिसा हंडले का 47 की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर मैंडिसा हंडले के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई है। मैंडिसा का शव उनके घर से मिला है। सिंगर की डेथ का रीजन अभी पता नहीं लग पाया है। मैंडिसा हंडले की डेथ को पुलिस मिस्ट्री डेथ बता रही है और इसकी जांच पड़ताल कर रही है। ग्रैमी विनर सिंगर की मौत की खबर से उनके फैंस काफी दुखी हैं।

मैंडिसा हंडले की डेथ की इंस्टाग्राम पर मिली जानकारी

मैंडिसा हंडले के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। सिंगर के इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी एक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि कल मैंडिसा अपने घर में मृत मिलीं। इस समय हमें उनकी मौत की वजह का नहीं पता है। हम इस अविश्वसनीय मुश्किल समय में उनके परिवार और करीबी दोस्तों के लिए आपसे प्रार्थना करने के लिए विनती करते हैं। मैंडिसा दुनियाभर में लाइफ के चैलेंज का सामना कर रहे लोगों के लिए प्रोत्साहन और सच्चाई की आवाज थीं।”

मैंडिसा लिन हंडले करियर 

मैंडिसा लिन हंडले ने साल 2006 में अमेरिकन आइडल (American Idol Mandisa) में हिस्सा लिया था। सिंगर ने इस कम्पटीशन में 9वें स्थान पर आई थीं। अमेरिकन आइडल के बाद मैंडिसा ने साल 2007 में ट्रू ब्यूटी नाम के एल्बम से डेब्यू किया था और क्रिश्चियन म्यूजिक में अपना करियर शुरू किया था। मैंडिसा ने फिर कई हिट सॉन्गस दिए और जीतकर इतिहास भी बनाया।  मैंडिसा के यूं अचानक दुनिया को अलविदा कहने से सिंगर के फैंस परेशान हैं।

Updated on:
20 Apr 2024 08:07 am
Published on:
20 Apr 2024 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर