हॉलीवुड

इसलिए प्रियंका ने बनाई फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन से दूरी, लोगों ने कहा पाखंडी, विवाद हुआ तो हकीकत आई सामने

अमरीका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद चल आंदोलन में प्रियंका ने भी अपना समर्थन दिया, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब.....  
3 min read
Jun 09, 2020
priyanka chopra
priyanka chopra

इंटरनेशल सेलिब्रेटी प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) शादी के बाद अपनी फिल्मों से कही ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। शादी के बाद प्रियंका ने ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। पिछली बार उनकी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। प्रियंका शादी के बाद अक्सर अपने पति निक जोनस ( Nick Jonas) के साथ आउटिंग पर ही नजर आती हैं। लेकिन अब वे अपने एक इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में बनी हैं। हाल ही एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया कि क्यों उन्होंने एडवरटाइजमेंट से दूरी बना ली है। उन्होंने खुलासा किया कि वे फेयरनेस क्रीम विज्ञापन से क्यों पीछे हट गई हैं।

यूजर ने प्रियंका को बताया पाखंडी
अमरीका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद चल आंदोलन में प्रियंका ने भी अपना समर्थन दिया है। लेकिन प्रियंका को फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने के चलते ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, प्रियंका इस विवाद पर चुप्पी साधे हुई हैं। जबकि सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें रंगभेद के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने पर पाखंडी कह रहे हैं। उन्हेंं पुराने दिनों की याद दिला रहे हैं जब उन्होंने फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन किया था। हालांकि, इस बीच प्रियंका का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका को अपनी राय रखते हुए देखा जा सकता है।

13 साल की उम्र में करना चाहती थी फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल
जब प्रियंका से पूछा गया कि आपको फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करना कैसा लगा? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया 'उन्हें बहुत बुरा लगा क्योंकि उनका रंग डस्की है। उन्होंने कहा कि उनके कजिन का रंग गोरा है और उनका सांवला है। लोग उन्हें बचपन में काली काली कहकर बुलाते थे।' उन्होंने बताया कि मैंने 13 साल की उम्र मैं रंग गोरा करने वाली क्रीम का इस्तेमाल करना चाहती थी, क्योंकि उन्होंने एक साल तक फेयरनेस प्रोडक्ट का विज्ञापन किया। बाद में मुझे लगा कि उन्हें अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

हुई थी बड़ी रकम की पेशकश
अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि कई उन्हें फेयरनेस क्रीम के लिए विज्ञापन के लिए बड़ी रकम के ऑफर मिले थे, मगर उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। हालांकि, ऐसा पहला मामला नहीं जब रंगभेद के लिए खिलाफ आंदोलन में शामिल होने पर प्रियंका को विरोध सामना करना पड़ा है। इससे पहले कई बॉलीवुड विरोध का सामना कर चुके हैं।

Updated on:
09 Jun 2020 10:18 am
Published on:
09 Jun 2020 10:18 am