शादी के 4 महीने बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, खुद की शादी में रोने लगे थे निक...
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। शादी को करीब 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन यह कपल आए दिन अभी भी सोशल मीडिया पर किसी ना किसी बात को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में प्रियंका एक टीवी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी जहां उन्होंने अपने निजी जिंदगी और अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। यहां प्रियंका ने बताया कि उनकी शादी में निक इतने इमोशनल हो गए थे कि रोने लगे थे।
दुल्हन के लिबास में निक इमोशनल हो गए थे निक
प्रियंका ने बताया कि मुझे पहली बार दुल्हन के लिबास में देखकर निक रो पड़े और मैं भी रोने लगी थी। यह सब कुछ बहुत जल्दी हुआ था। प्रियंका ने बताया कि वह 45 मिनट की देरी से चल रही थीं। उन्होंने विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था। और उस पल अजीब सा हो गया था। जैसे ही दरवाजा खुला और उन्होंने निक को देखा तुरंत ही उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे।
50 पॉवरफुल वीमन में प्रियंका
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा का नाम यूएसए टुड की पॉवर आइकन लिस्ट में शामिल किया गया था। इस लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल वीमन की लिस्ट में शुमार है।