हॉलीवुड

अवेंजर्स के डायरेक्टर की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के सेट से लीक हुई प्रियंका चोपड़ा-रिचर्ड मैडन की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल के सेट से लीक हुई तस्वीरें रिचर्ड मेडन के साथ हवा में उड़ती दिखाई दीं प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर फैंस कर रहे प्रियंका के लुक की जमकर तारीफ अवेंजर्स डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स बना रहे हैं वेब सीरीज

2 min read
Mar 14, 2021
Priyanka Chopra and Richard Madden from Citadel shooting set

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा और एक्टर रिचर्ड मैडन स्टारर वेब सीरीज सिटाडेल के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज बनाने वाले अवेंजर्स के डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स इस वेब सीरीज को बना रहे हैं। जिसकी कुछ फोटोज सेट से लीक हो गई हैं। प्रियंका का एक्शन अवतार देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। वेब सीरीज में प्रियंका हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ लीड रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी। शूटिंग सेट से प्रियंका की रिचर्ड के साथ ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज सिटाडेल से तस्वीरें हुई लीक

वायरल फोटोज में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ब्लैक एंड सिल्वर कलर के कॉस्ट्यूम में दिखाई दे रही हैं। वहीं रिचर्ड डार्क ग्रीन कलर के कॉस्ट्यूम में दिख रहे हैं। प्रियंका और रिचर्ड दोनों हवा में रस्सी के सहारे लटके हुए हें। तस्वीरों से ऐसा लग रहा है कि प्रियंका को रिचर्ड बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि हवा में उड़ना ये भी दिखा रहा है कि प्रियंका का रोल काफी पावरफुल वाला होने वाला है। वो एक्शन करती हुई नजर आएंगी। इस वेब सीरीज की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है जहां से तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं।

ट्विटर पर छाया प्रियंका और रिचर्ड का लुक

प्रियंका चोपड़ा के फैंस ट्विटर पर जमकर उनकी वायरल तस्वीरें और लुक्स शेयर कर रहे हैं। प्रियंका और रिचर्ड की वेब सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। प्रियंका ने कुछ ही दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर सेट से पहली तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि उनका स्वागत कैसे हुआ था। प्रियंका ने बताया था कि उनके ऊपर पूरी टीम ने फूल बरसाए थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी सिटाडेल की टीम के लिए एक थैंक्यू नोट लिखा था।

Published on:
14 Mar 2021 09:54 pm
Also Read
View All