Vladimir Shklyarov Passed Away: फेमस डांसर की अचानक पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Vladimir Shklyarov Death falling from building: एक बार फिर इंडस्ट्री को गहरा दुख पहुंचा है। रूसी बैले डांसर व्लादिमीर शकल्यारोव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत बिल्डिंग से गिरने की वजह से हुई है। रूस के अधिकारियों ने इस पूरे मामले को एक हादसा मानते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस भी इंतजार कर रही है। जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके।
बता दें, व्लादिमीर शकल्यारोव एक बेहद फेमस रूसी बैले डांसर थे। उनकी मौत से उनके फैंस को भी सदमा लगा है। अचानक उनके फेवरेट डांसर का यूं चले जाना। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। साथ अब बताया जा रहा है कि डांसर पांचवी मंजिल की बिल्डिंग से गिरे, तो उन्हें आनन-फानन में पास के ही हॉस्पिटल में लेकर जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रूसी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। ये सब एक हादसे के रूप में ही देखा जा रहा है। पूरे मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV की फुटेज भी देखी जा रही है। बता दें व्लादिमीर शकल्यारोव रीढ़ की किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और सामने आया है कि दो दिन बाद ही उनकी सर्जरी होनी थी। बीमारी के चलते उनके काफी दर्द रहता था और वह इसके लिए दर्द की हैवी डोज लेते थे।