घरेलू और प्राकृतिक उपचार

आयुर्वेदिक नुस्खा : रात को भिगोकर सुबह उबालकर पीने से बीपी होगा कंट्रोल, पाचन भी ठीक रहेगा

Arjuna bark and coriander-fennel water Benefits : आयुर्वेद मुख्य रूप से चार चीजों पर काम करता है। तनाव नहीं लेना चाहिए। पौष्टिक भोजन होना चाहिए। सही व्यायाम होना चाहिए।
less than 1 minute read
• •
May 21, 2024
arjuna bark water benefits
arjuna bark water benefits

Arjuna bark and coriander-fennel water Benefits : आयुर्वेद मुख्य रूप से चार चीजों पर काम करता है। तनाव नहीं लेना चाहिए। पौष्टिक भोजन होना चाहिए। सही व्यायाम होना चाहिए। उम्र और क्षमता के अनुसार रोज शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। सही समय पर अच्छी नींद लेनी चाहिए। सुबह के समय अच्छा नाश्ता लें। दोपहर में नॉर्मल लंच लें। जबकि रात में हल्का खाना खाएं। रात को हैवी खाने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ता है। डायबिटीज (Diabetes) बढ़ती है। अन्य बीमारियां बढ़ती हैं। हाई बीपी (High BP) में योग और प्राणायाम की भी भूमिका है, जिसमें नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ओम का उच्चारण। इन तीन प्राणायाम को निरंतर करने से बीपी कंट्रोल रहता है। फास्टफूड व पैकेज्ड फूड का सेवन न करें।

पाचन भी ठीक रहता Digestion also remains good

पेट और बीपी को ठीक करने के लिए एक चम्मच धनिया और सौंफ का सेवन करें। दोनों को कूटकर रात को भिगो दें। सुबह उबालकर छानकर पी लें। इससे पाचन और बीपी ठीक रहता है।

नियमित रूप से पीएं

नियमित रूप से आधा चम्मच अर्जुन की छाल, थोड़ा सा पुनर्नवा, और थोड़ा-सी ब्राह्मी को रात को भिगोकर सुबह उबालकर पीने से बीपी कंट्रोल रहता है।

  • डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
21 May 2024 11:08 am
Published on:
21 May 2024 11:08 am