घरेलू और प्राकृतिक उपचार

आपको भी स्किन प्रॉब्लम है तो भूलकर भी नहीं खाएं ये चीजें, तुरंत मिलेगा आराम

आज के समय में लोगों में बॉडी की स्किन पर होने वाली खुजली, जलन, रैशेज जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। जब ये खुजली एक्जिमा या सोरायसिस का रूप ले लेती हैं तो खास देखभाल की जरूरत होती है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2023, 4:51 PM IST
skin_problems_reason.png
skin problems reason

आज के समय में लोगों में बॉडी की स्किन पर होने वाली खुजली, जलन, रैशेज जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। जब ये खुजली एक्जिमा या सोरायसिस का रूप ले लेती हैं तो खास देखभाल की जरूरत होती है। आज के समय में एक्जिमा काफी कॉमन स्किन प्रॉब्लम है। यह बीमारी बच्चों और बड़ों में होती है। जबकि, सोरयसिस की समस्या भी खतरनाक होती है क्योंकि इन समस्याों का स्थाई इलाज काफी मुश्किल है। हालांकि, सही खानपान और देसी नुस्खों की सहायता से इसे कम किया जा सकता है। अगर स्किन पर ये समस्याएं आ जाती हैं तो कई फूड्स ऐस हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

दूध, दही, घी और डेयरी प्रोडक्ट
यदि आपकी बॉडी में स्किन में खुजली और लालिमा जैसे लक्षण हैं या फिर एक्जिमा, सोरायसिस है तो डाइट से डेयरी प्रोडक्ट खासतौर पर गाय के दूध, घी, पनीर, दही को बिल्कुल ना शामिल करें। गाय के दूध और उनसे बने प्रोडक्ट स्किन में होने वाली एलर्जी और दिक्कतों को बढ़ा देते हैं।

मूंगफली खाना बंद कर दें
मूंगफली एक ऐसी चीज है जिससें एलर्जी होती है। इसलिए जिन लोगों को स्किन की समस्याएं होती है। उन्हें मूंगफली से दूरी बनानी चाहिए। मूंगफली से स्किन एलर्जी या फूड एलर्जी होना काफी कॉमन बात है।

नहीं खाएं ओट्स
एक्जिमा, सोरायसिस या फिर स्किन में खुजली, जलन और चकत्ते निकल आते हैं और वो जल्दी ठीक नहीं हो रहे हैं तो ओट्स नहीं खाने चाहिए। ***** ग्रेन में ओट्स भी कुछ लोगों में स्किन एलर्जी का कारण होते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार मुताबिक एक्जिमा जैसी बीमारी में ओट्स नहीं खाना चाहिए।

गेहूं खाने से बचें
आपको बता दें कि जिन लोगों को स्किन से जुड़ी परेशानियां है उन्हें गेंहू खाने से बचना चाहिए। गेंहू एक्जिमा और सोरायसिस जैसी कंडीशन में स्किन को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

रिफाइंड शुगर
चीनी को ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी हानिकारक माना गया है। यह डायबिटीज की बीमारी का कारण बनती है। जबकि रिफाइंड शुगर मोटापे के लिए भी जिम्मेदार होता है। इतना ही नहीं अगर एक्जिमा, सोरायसिस या स्किन डिसीज से परेशान हैं तो फौरन चीनी खाना बंद कर दें।

स्किन डिसीज में ना खाएं ये फूड्स
यदि आपको स्किन में किसी भी तरह की प्रॉब्लम है तो अंडे, शेलफिश, नट्स, मछली को डाइट से बिल्कुल बाहर रखना चाहिए। स्किन डिसीज को ठीक होने में मदद मिलेगी।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: