Normal blood sugar level age wise : डायबिटीज आजकल आम हो गई हैं। असंतुलित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां और समस्याएं हो रही हैं। खानपान में असंतुलन और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की
Normal blood sugar level age wise : डायबिटीज आजकल आम हो गई हैं। असंतुलित खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां और समस्याएं हो रही हैं। खानपान में असंतुलन और खराब जीवनशैली की वजह से डायबिटीज की समस्या तेजी से लोगों में हो रही है। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर का लेवल असंतुलित हो जाता है। शुगर या डायबिटीज की बीमारी बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी लेकिन आज के समय में यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है।
Normal blood sugar level age wise : कम उम्र में डायबिटीज या शुगर की बीमारी खानपान में असंतुलन और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण हो रही है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर घटने या बढ़ने से आप डायबिटीज की समस्या के शिकार हो सकते हैं। ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज शरीर में एनर्जी का प्रमुख स्रोत माना जाता है। कुछ कारणों से जब आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि किस उम्र में ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए आइये एक्सपर्ट से जानते हैं शरीर में उम्र के अनुसार नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होता है।
How much blood sugar should be in the body according to age शरीर में उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए ब्लड शुगरशरीर में ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित होने के कई कारण होते हैं। कई मामलों में खाली पेट रहने की वजह से भी ब्लड शुगर लेवल घट या बढ़ सकता है। इसके अलावा आपका खानपान और आपकी जीवनशैली भी इसके लिए प्रमुख कारण बनती है। एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लड शुगर चेक करने का सबसे सही समय तब होता है जब व्यक्ति ने लगभग 8 घंटे से अधिक समय से कुछ खाया न हो। इसलिए सुबह के समय खाली पेट होने पर ब्लड शुगर चेक करना अच्छा माना जाता है। शरीर में नॉर्मल ब्लड शुगर की मात्रा 90 से 100 mg/dL के बीच होती है लेकिन जब आप कुछ खा चुके होते हैं या चेक करने के दो घंटे पहले भोजन कर चुके होते हैं तो इसका स्तर बढ़कर 140 mg/dl हो सकता है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर शरीर में डायबिटीज की समस्या हो जाती है। लेकिन हर व्यक्ति में उम्र और स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति के कारण ब्लड शुगर का स्तर घट या बढ़ सकता है।
How much is normal blood sugar कितना होता है नॉर्मल ब्लड शुगरबिना डायबिटीज व शुगर वाले लोगों के शरीर में शुगर का स्तर
सुबह खाली पेट - 100 mg/dl से कम
खाने के 2 घंटे के बाद - 140 mg/dl