30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पथरी को गलाने के लिए ये 5 घरेलू उपाय हैं रामबाण, आज ही ट्राई करें

kidney Stones home remedies : अमरीकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग जो आधा घंटा जॉगिंग या फिर पैदल चलते हैं, वे किडनी में होने वाली पथरी की आशंका को 30 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 14 Nov 2023, 8:24 PM IST

stones-home-remedies.jpg

kidney Stones home remedies

Stones home remedies : अमरीकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के अनुसार ऐसे लोग जो आधा घंटा जॉगिंग या फिर पैदल चलते हैं, वे किडनी में होने वाली पथरी की आशंका को 30 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। महिलाओं से जुड़े आंकड़ों में पाया गया है कि जो महिलाएं किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधियों में शामिल होती हैं, उनके शरीर में पथरी बनने की आशंका कम रहती है।

पथरी की समस्या गंभीर होने पर या फिर इसका साइज लगातार बढ़ने पर इसे ऑपरेशन की जरिए निकाला जाता है. लेकिन अगर शरीर में काफी छोटे साइज की पथरी है तो इसे घरेलू उपायों के जरिए भी यूरिन के रास्ते निकाला जा सकता है. आएये जानते हैं कि हम बॉडी से पथरी का रिसाव कैसे कर सकते हैं.

यह भी पढ़े-ऐसे बनाएं फेफड़ों को सेहतमंद, ये सुपरफूड आपके जानिए फेफड़ों को बनाएंगे मजबूत

जामुन खाने से फायदा
आमतौर पर बारिश के सीजन में होने वाले जामुन से पथरी की समस्या दूर हो सकती है. फल में मौजूद एंट्री ऑक्सीडेंट पथरी के क्षरण में मददगार साबित होते है. इसके अलावा इसे खाने से ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है.

आंवला या पाउडर का यूज
आंवला को विटामिन सी का बड़ा सोर्स माना जाता है और यह पथरी को खत्म करना में हेल्प करता है. इसे पथरी के इलाज में एक कारगर उपाय माना जाता है. आप रोज सुबह और शाम 1-1 चम्मच आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़े-बढ़ते तनाव को दूर करने के लिए आहार में करें बदलाव, इन चीजों को करे शामिल

अनार का जूस
अनार खाना हमारी बॉडी के लिए वैसे भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. अनार का जूस पीने से पथरी की समस्या खत्म हो सकती है क्योंकि यह उसे रिसने का काम करता है. शरीर में पोटैशियम की मात्रा पथरी को बनने से रोकती है साथ ही अनार जूस यूरिन में एसिडिटी लेवल कम कर गुर्दे से पथरी को बाहर निकालने के काम आता है.

इलायची भी फायदेमंद
इलायची का पानी पीना भी पथरी से निजात दिला सकता है. इसके लिए आपको बड़ी इलायची के दानों को मिश्री और खरबूजे के बीज के साथ एक चम्मच पानी में मिलाना होगा. इन सबको रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. पानी में बड़ी चीजों को चबाकर खाएं और फिर आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा.

यह भी पढ़े-मानसून के मौसम में झड़ते बालों की समस्या के लिए आयुर्वेदिक उपाय

पानी लगातार पीते रहें
पथरी को खत्म करने में सबसे बड़ा फैक्टर पानी को माना जाता है. डॉक्टर भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं. इसकी वजह है कि ज्यादा पानी पीने से शरीर को विषैले पदार्थ यूरिन के साथ बॉडी से बाहर निकल जाते हैं जबकि बॉडी में रहने पर यही पथरी बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं.


हमारी किडनी को लगातार पानी की जरूरत होती है और यह एक तरह से फिल्टर का काम करती है. अगर बॉडी में पानी की कमी होती तो यह कम पानी फिल्टर कर पाएगी और ऐसे में शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाएंगे.

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल