
मानसून के मौसम में सबसे अधिक परेशान करता है बालों का झड़ना या हेयर फॉल। बारिश के मौसम में सबसे अधिक बाल झड़ते हैं। दरअसल, इस समय वातावरण में नमी मौजूद होती है। इसके कारण स्कैल्प पर चिपचिपाहट और इंफेक्शन होने की संभावना होती है। केमिकल प्रोडक्ट इस समस्या को और अधिक बढ़ा देते हैं। ऐसी स्थिति में आयुर्वेदिक इलाज ही कारगर हो सकते हैं।
गीले बालों को बांधने से डेंड्रफ व खुजली की समस्या होने लगती है। इससे बाल धीरे-धीरे जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इस समस्या में ये उपाय किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़े-पीठ दर्द में बेड रेस्ट से मिलता है आराम , लेकिन सावधान : जानलेवा हो सकता है ये आराम
ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। प्राणायाम करें, इससे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं।
100 ग्राम मुल्तानी मिट्टी में 10 ग्राम सफेद चंदन पाउडर मिला लें, बालों पर लगाने से पहले इसमें 20 मिलिग्राम गुलाब जल डाल लें। 15 मिनट बाद सिर धो लें। अगर डेंड्रफ की समस्या हो तो आप इस पेस्ट में नीम की पत्तियों को पीसकर भी प्रयोग कर सकते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए
मेथी और सौंफ का हेयर पैक
आप चाहें तो बाजार में उपलब्ध आयुर्वेदिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। पर इसके लिए प्राकृतिक सामग्रियां सबसे ज्यादा इफैक्टिव हैं। हेयर लॉस और हेयर फॉल से बचाने में मेथी का हेयर पैक आपकी मदद कर सकता है।
यह भी पढ़े-ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की रिपोर्ट : शराब पीने से होता है स्तन कैंसर, लेकिन दिल के मामले में कही बड़ी बात
कैसे करें प्रयोग
- मेथी या सौंफ को रात भर पानी या उबले चावल के पानी में डालकर छोड़ दें।
- सुबह इसे पीस कर अपने स्कैल्प और बालों पर लगा लें।
- आधे घंटे बाद बाल साफ कर लें।
- आंवला, रीठा, शिकाकाई, नीम, सौंफ को रात भर भिगों दें। इसे पीसकर लगा लें या इसके पानी से बालों को धो लें।
- आधे घंटे बाद बालों की सफाई कर लें।
2 गुनगने तेल से स्कैल्प और बालों की मालिश
बालों को झड़ने से रोकने के लिए हल्के गर्म तेल से मसाज कारगर आयुर्वेदिक इलाज है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे बाल जड़ों से मजबूत हो जाते हैं।
कैसे करें प्रयोग
सरसों, तिल या आंवले के तेल को हल्का गर्म करें।
उंगलियों के पोरो में लगाकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें।
शरीर को पोषण जरूरी
पोषक तत्वों की कमी से बाल झड़ रहे हैं तो 4-5 अंजीर, 10-15 मुनक्के, 20-25 किशमिश, 2-4 बादाम एक गिलास पानी में रात को भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें खा लें और उसी पानी को पी भी लें। डायबिटीज होने पर अंजीर(१) और मुनक्के (५-७) ही प्रयोग करें। शरीर को पोषण मिलते ही बाल टूटने बंद हो जाएंगे। डॉ. रमाकांत शर्मा, नेचुरोपैथी विशेषज्ञ
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
01 Jul 2023 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
