घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: क्या आप बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान है, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत निजात

Home Remedies: कई लोग को बार बार पेशाब आने की समस्या से परेशान रहते हैं। बार-बार पेशाब आना एक बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप बार बार पेशाब आने की समस्या से राहत पा सकते हैं।

2 min read
Home Remedies for Frequent Urination

Home Remedies: कई बार लोगों को सामान्य की तुलना में ज्यादा बार पेशाब आने लगती है। बार-बार पेशाब आने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बार-बार पेशाब आने की स्वास्थ्य से जुड़ी कई वजह हो सकती हैं। लेकिन इसका हमारे शरीर पर बुरा असर हो सकता है। बार-बार पेशाब आने की वजह से दिनचर्या में दिक्कत होती है और रात कि नींद भी उड़ जाती है। बार-बार पेशाब आने के कारण डायबिटीज नियंत्रित न रहना, ठंडे मौसम, किडनी स्टोन, अत्यधिक शराब का सेवन करना, मूत्र मार्ग में संक्रमण, गर्भावस्था, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्या हो सकती है। अगर आपको भी यह समस्या ज्यादा परेशान कर रही है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लेकिन कुछ घरेलू उपाय बार बार पेशाब आने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के घरेलू उपाय

दही
बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के लिए दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में प्रोबायोटिक मौजूद होते है जो यूटीआई की वजह से बार-बार पेशाब आने की समस्‍या को दूर करने में मदद करते हैं। दही का सेवन करने से इस समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: टाइफाइड बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिलाएंगे इससे तुरंत निजात

आंवला
बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के लिए आंवला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला के सेवन से ब्लैडर का संक्रमण कम होता है और यह उसे मजबूत बनाता है। जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिलती हैं। आंवला का रस पीने से इस समस्या से राहत मिलती है।

तुलसी
बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाने के लिए तुलसी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। तुलसी के रस में दो चम्‍मच शहद मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पीने से बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: क्या आप पेट की गैस से परेशान है, तो ये घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
24 Jun 2022 12:28 pm
Published on:
24 Jun 2022 12:25 pm
Also Read
View All