पेट में कीड़े होने की समस्या होना एक आम बात है लेकिन वहीं यदि यही समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो आपको बहुत सारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
नई दिल्ली। पेट में कीड़े की समस्या होना एक आम बात है। पेट में कीड़े होने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन वहीं ये बच्चों में ज्यादातर देखने को मिलती है। आपको बताते चलें कि पेट में कीड़े होने का ये मतलब है कि हाइजीन की शरीर में बहुत ज्यादा कमी है। बच्चों को ये समस्या इसलिए अधिक देखने को मिलती है क्योंकि वे खेलते-खेलते मिट्टी खाने लग जाते हैं। या कुछ भी उल्टा-सीधा उठा करके मुँह में डाल लेते हैं। ऐसे में ये नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं साथ ही साथ शरीर पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
इसलिए आज हम आपको इन घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें जो आपको पेट में कीड़ो की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेंगें।
हल्दी
हल्दी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगें कि इससे सेहत को कितने फायदे मिलते हैं। हल्दी के जाना सेवन से कई प्रकार कि बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं वहीं साथ ही साथ आप स्वस्थ भी रहते हैं। ये पेट पेट में कीड़ों को खत्म करने का काफी अच्छा उपचार माना जाता है। हल्दी की बात करें तो इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी माइक्रोबीयल कैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं। वहीं हल्दी पेट में, गैस, अपच जैसी समस्या को दूर करने में भी मददगार साबित होती है। पेट में कीड़े की समस्या को खत्म करने के लिए आप कच्ची हल्दी के रस में थोड़ा सा नमक डालकर रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट पिएं। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
लहसुन
लहसुन का सेवन तो खाने में मसाले के तौर पर करते ही होंगें, इसके सेवन से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं। वहीं लहसुन अनेकों तरह से एंटी बैक्टीरियल जैसे तत्वों से भरपूर होता है। लहसुन के रोजाना सेवन से पेट में कीड़े की दिक्कतें दूर होती जाती हैं। यदि पेट में कीड़े होनी जैसी समस्या से आप ग्रसित हैं तो तो रोजाना कच्चे लहसुन का रोजाना सेवन कर सकते हैं। या इसे आप गर्म पानी के साथ भी खा सकते हैं। लहसुन का सेवन पेट में कीड़ों की दिक्कतें को खत्म करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
लौंग
लौंग के इस्तेमाल से भी सेहत को भी बहुत ज्यादा फायदे मिलते हैं।लौंग से होने वाले फायदों कि बात करें तो ये एंटीबैक्टीरियल, एंटी पैरासिटिक, एंटी फंगल जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं। लौंग के रोजाना सेवन कीड़े शरीर से मर जाते हैं वहीं ये पेट में कीड़े की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है। आप लहसुन को खाने में मसाले के रूप में, इसको गर्म पानी के साथ भी खा सकते हैं। लौंग का सेवन कीड़े की समस्या को तो दूर करेगा वहीं साथ ही साथ इससे पेट भी साफ़ रहेगा।आप स्वस्थ रहेंगें।
नीम
नीम पेट के कीड़े के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। नीम के पत्तियों में एंटी-पैरासिटिक गुण मौजूद होते है। पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें फिर आधा चम्मच पेस्ट ले और उसको पानी के साथ मिलाकर हर सुबह एक सप्ताह तक खाली पेट पिएं। इसका रोजना सेवन करने से वहीं सारी पेट से जुड़ी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी।