30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए लौंग से होने वाले अनेकों फायदों के बारे में

लौंग का सेवन खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए आप करते ही होंगें वहीं लौंग से जुड़े और भी अनेकों फायदों के बारे में आपको भी पता होना चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 16 Oct 2021, 9:40 AM IST

cloves

cloves

नई दिल्ली। लौंग का उपयोग आप मसाले के तौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते ही होंगें। लेकिन वहीँ लौंग से जुड़े शरीर को अनेकों फायदे भी मिलते हैं। ये शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करने में कारगर होता है। वहीं सर्दी-जुकाम,गले में खरास जैसी बीमारियों को दूर रखने में आपकी मदद करता है। पाचन से लेकर गठिया जैसे रोगों में आराम दिलाता है। लौंग का रोजाना सेवनआपको जरूर करना चाहिए। तो चलिए लौंग से जुड़े और फायदों के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

पाचन के लिए होती है फायदेमंद
लौंग की फायदों की बात करें तो ये पाचन के लिए लाभदायक होती है। आप इसका भोजन में रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में फायदेमंद होगा। वहीं इसमें बहुत सारे ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं। जो आपको पेट दर्द,अपच,गैस्ट्रिक जैसी अनेकों समस्याओं से आराम दिलाएगा।

बेहतरीन एंटीसेप्टिक भी माना जाता है
आपको बताते चलें की लौंग तो फायदेमंद होता ही है वहीं लौंग के तेल में भी अनेकों फ़ायदेमन्द तत्त्व पाए जाते हैं। इसके तेल का इस्तेमाल आपको किसी भी प्रकार के फंगल संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

गठिया जैसी बीमारी में होता है फायदेमंद
गठिया रोग से होने वाले दर्द से लौंग का सेवन आपको आराम पंहुचा सकता है। वहीं ये सूजन को कम करने में भी मददगार साबित होता है। लौंग में फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। लौंग को खाने के साथ-साथ इसका तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्वास से जुड़ी समस्याओं के लिए
लौंग के अनेकों फायदे होते हैं वहीं इसके तेल की बात करें तो लौंग के तेल इतना सशक्त होता है कि इसे सूंघने से जुकाम,साइनसाइटिस जैसी प्रोब्लेम्स से आराम मिलता है।

लौंग में होते हैं दर्दनाशक गुण
लौंग के फायदों की बात करें तो ये नैचुरल पेनकिलर की तरह काम करती है। इसमें अनेकों ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य को अनेकों फायदा पहुंचाता है। लौंग में अनेकों एंटीबैक्टीरियल जैसे तत्त्व पाए जाते हैं। वहीँ दातों में दर्द, स्किन की समस्याओं को दूर करने में लौंग का सेवन फायदा पहुंचाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल