घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: क्या बारिश के मौसम में आपके भी पेट हो जाते हैं अक्सर खराब, तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

Home Remedies: बारिश के मौसम में अक्सर पेट खराब हो जाता है। मानसून में खराब होने के कई वजह हो सकते हैं। पेट खराब होने की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपको इस समस्या से राहत दिला सकते हैं।

2 min read
Home Remedies: क्या बारिश के मौसम में आपके भी पेट हो जाते हैं अक्सर खराब, तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय
Home remedies for upset stomach in monsoon

Home Remedies: बारिश के मौसम में पेट खराब होना आम समस्या है। बाहर के खाने या पीने की वजह से अक्सर पेट खराब हो जाता है। लेकिन बारिश के मौसम उन लोगों का भी पेट खराब हो जाता है जो घर का खाना खाते हैं। बारिश के मौसम में पेट खराब होने के कई वजह हो सकते हैं। ऐसे में आपके पेट खराब होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन पेट खराब होने की वजह से व्यक्ति को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पेट की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय को अपना सकते हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में जो पेट की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं

पेट ठीक करने के घरेलू उपाय

पुदीना
बारिश के मौसम में पेट की समस्या से राहत पाने के लिए पुदीना पत्ती का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पुदीना पत्ती की तासीर ठंडी होती है, जो पेट में ठंडक बनाए रखने में मदद करती है। इसके लिए आप पुदीना की 4 से 5 पत्ती को लेकर इन्हें एक चुटकी नमक के साथ चबाकर खाएं। ऐसा करने से पेट फूलने, अपच, खट्टी डकार और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: क्या आप पेट की जलन की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू उपाय राहत दिलाने में आएंगे काम

सेब का सिरका
बारिश के मौसम में पेट की समस्या से राहत पाने के लिए सेब का सिरका का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सेब के सिरके में पेक्ट‍िन की भरपूर मात्रा होती है, जो खराब पेट के संक्रमण को ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं।

अजवाइन
बारिश के मौसम में पेट की समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप अजवाइन को पानी के साथ निगल लें ऐसा करने से पेट की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही पेट दर्द, पेट में भारीपन और गैस की समस्या से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
16 Jul 2022 01:49 pm
Published on:
16 Jul 2022 01:40 pm