घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Home Remedies: आज के समय में डायबिटीज होना एक आम बात हो गई है। डायबिटीज होने पर लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

2 min read
Home remedies to control blood sugar level

Home Remedies: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। आज के समय अधिकतर लोग डायबिटीज बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे डायबटीज के मरीजों को काफी परेशानी होती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से शरीर के कई अंगों को भी नुकसान पहुंच सकता है। डायबिटीज होने पर लोगों को अपनी डाइट में पूरी बदलाव करने की जरूरत है। गलत डाइट की वजह से मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने वाले घरेलू उपाय

1. आंवला जूस
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आंवला जूस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आंवला जूस पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए आप पहले एक गिलास पानी में 2 चम्मच आंवले का रस मिला लें और इसे सुबह-सुबह पिएं।
यह भी पढ़े: क्या आप पेट की जलन की समस्या से है परेशान? तो ये घरेलू उपाय राहत दिलाने में आएंगे काम

2. मेथी दाने
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए मेथी दाने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मेथी दाने पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को रात को सोने से पहले एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाने डालकर भिगो देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें।

3. नीम
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए नीम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल के गुण पाए गुण जाते हैं। साथ ही इसमें में एंटी डायबिटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए आप नीम के पत्ते चबाए या फिर नीम के पत्ते का रस पिएं।
यह भी पढ़े: क्या आप बार-बार पेशाब आने की समस्या से परेशान है, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत निजात

4. आम के पत्ते
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आम के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आम के पत्ते पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए आप आम के पत्तों को उबालकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर सुबह उठकर नाश्ते के बाद इस पानी को पिएं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
11 Jul 2022 12:36 pm
Also Read
View All