घरेलू और प्राकृतिक उपचार

High BP Home Remedies: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काम आएंगे ये 4 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

High BP Home Remedies: आजकल लोगों में हाई ब्लड प्रेशर होना आम बात हो गया है। हाई ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर में कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कुछ आसान से घरेलू उपायों द्वारा भी इस समस्या से राहत पाया जा सकता है।

2 min read
Home remedies to control high blood pressure

High BP Home Remedies: आजकल की बदलती और बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से जूझ रहे है। आज के समय में व्यक्ति कम में उम्र ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार हो रहे है। हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर वह स्थिति है जिसमें दिल की धमनियों में रक्त का प्रवाह काफी तेज हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी कई बार जानलेवा हो सकती है।

एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होता है अगर किसी व्यक्ति के शरीर का ब्लड प्रेशर लेवल 140/90 mmHg या फिर उससे ज्यादा होता है, तो उसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। लेकिन कुछ आसान से घरेलू उपायों द्वारा भी इस समस्या से राहत पाया जा सकता है। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले घरेलू उपाय

1. नींबू
हाई ब्लड को कंट्रोल करने के लिए नींबू का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ हो तो एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ लें और इसे तीन-तीन घंटे के अन्तर में पीते रहें। इससे हाई ब्लड को तुरंत ही कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: क्या आप घुटनों के दर्द से हैं परेशान? तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे राहत

2. लहसुन
हाई ब्लड को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को सुबह खाली पेट पानी के साथ लहसुन की 2 कलियों को चबाकर खाना चाहिए या फिर आप पानी में लहसुन के रस की 5-6 बूंद को भी मिलाकर पी सकते हैं।

3. हल्दी
हाई ब्लड को कंट्रोल करने के लिए हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में करक्यूमीन नामक तत्व होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
यह भी पढ़े: टाइफाइड बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिलाएंगे इससे तुरंत निजात

4. काली मिर्च
हाई ब्लड को कंट्रोल करने के लिए काली मिर्च का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ हो तो आधे गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर को डालकर घोल लें और इसे दो-दो घंटे के बाद पीते रहें। इससे हाई ब्लड को तुरंत ही कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
19 Jul 2022 11:55 am
Published on:
19 Jul 2022 11:54 am
Also Read
View All