घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Itchy Scalp: क्या आप सिर की खुजली से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत

Home Remedies for Itchy Scalp: सिर में खुलजी होना बहुत ही कष्टदायक समस्या होती है, जो हर समय परेशान करती है। सिर में खुजली होने के कई वजह हो सकते हैं। लेकिन इस खुजली से तुरन्त राहत दिलाने में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2022, 1:15 PM IST
Home Remedies for Itchy Scalp: क्या आप सिर की खुजली से परेशान है, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत राहत
Home remedies to get relief from itchy scalp

Home Remedies for Itchy Scalp: सिर में खुजली होने पर बहुत ही समस्या होती है। पूरे दिन हम अपने सिर को खुजले रहते हैं। सिर में खुजली किसी एलर्जी, फंगल और जूँ पड़ने के कारण भी होती हैं। अक्सर रूसी की वजह से सिर में खुजली होने लगती है, जो हमे बहुत परेशान करती है। इस खुजली से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से राहत नही मिल पाती। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपको इस समस्या से तुरन्त राहत मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में

सिर की खुजली से राहत पाने के घरेलू उपाय


1. नींबू

नींबू सिर में होने वाले खुजली को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि नींबू में सिट्रिक एसिड पाए जाते हैं, जो त्वचा की सफाई भी करता और साथ ही सिर में होने वाली खुजली को दूर करने में मदद करता हैं।

2. नारियल का तेल और कपूर

सिर में होने वाली खुजली को दूर करने में नारियल का तेल और कपूर बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनमें पाए जाने वाले गुण किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी राहत दिलाते हैं। इसलिए नारियल के तेल में कुछ मात्रा में कपूर मिलाकर, इससे सिर में कुछ देर तक मसाज करें ऐसा करने से आपको खुजली से तुरन्त राहत मिलेगी।

3. दही

दही सिर में होने वाली खुजली को दूर करने में मददगार साबित होता है। दही आपके सिर की खुजली को दूर करने में बेहतरीन उपाय है। इसलिए आप दही से सिर का मसाज करें और फिर उसे कुछ देर तक रहने दे, फिर उसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको तुरंत ही राहत मिलेगा।

4. सेब का सिरका

सेब का सिरका सिर में होने वाली खुजली को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि सेब के सिरके में वायरस और खमीर को खत्म करने के रूप होते हैं। बालों में सेब का सिरका का उपयोग करने से सिर में होने वाली खुजली से तुरंत राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
29 Apr 2022, 1:15 PM IST
Published on: