घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Sore Throat: गले की खराश को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies for Sore Throat: बदलते मौसम का असर हमारे सेहत पर पड़ता है। जिसमें गले में खराश की परेशान होने लगती है। ऐसे में गले में दर्द, मुंह में जलन या कुछ भी निगलने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

2 min read
Home Remedies to get relief from sore throat

Home Remedies for Sore Throat: गले की खराश को समय पर ठीक करना जरूरी होता है वरना यह खांसी का रूप ले लेती है। खराश की वजह से गले में कुचकुचाहट और दर्द जैसी दिक्कतें भी आती हैं। ऐसे में खाना या कोई भी चीज निगलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी गले की खराश से तुरन्त राहत मिलेगा।

गले की खराश को दूर करने के घरेलू उपाय


1. तुलसी और शहद

गले में खराश के लिए आप तुलसी शहद की चाय बना सकते हैं। शहद के जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण कई स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करते हैं, वहीं, तुलसी भी गले के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

2. हल्दी

हल्दी संक्रमणों का मुकाबला करने में मदद करती है। अगर आपके गले में खराश है तो एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

3. हर्बल चाय पिएं

खराश को दूर करने के लिए आप हर्बल चाय पिएं। तुसली , लौंग , काली मिर्च और अदरक वाली चाय का सेवन करने से पलभर में खराश और गले से जुड़ी हर समस्या से राहत मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सारी चीजों की तासीर गर्म होती हैं और इन में एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यहीं कारण है कि खराश में हर्बल चाय फायदेमंद मानी जाती है।

4. हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी दूध एंटी-सेप्टिक के रूप में कार्य करता है, साथ ही ये एक नैचुरल एंटी-बायोटिक भी होता है। गले की खराश दूर करने के साथ ही हल्दी दूध सूजन और दर्द को दूर करने में भी सहायक है। खासकर रात में सोते समय इसका सेवन जरूर करें।

5. लहसुन

लहसुन इंफेक्शन पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार देता है। इसलिए गले की खराश में लहसुन बेहद फायदेमंद है। लहसुन में मौजूद एलीसिन जीवाणुओं को मारने के साथ ही गले की सूजन और दर्द को भी कम करता है। उपचार के लिए गालों के दोनों तरफ लहसुन की एक-एक कली रखकर धीरे-धीरे चूसते रहें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
14 Apr 2022 12:01 pm
Published on:
14 Apr 2022 12:00 pm
Also Read
View All