Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप के स्किन रूखी और बेजान सी हो जाती है। जिसकी वजह से कोहनी और घुटनों ज्यादा काले हो जाते हैं। जो दिखने में बहुत ही खराब लगते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण कोहनी और घुटने काले हो जाते हैं। जिसका बुरा असर खूबसूरती पर पड़ता। कोहनी और घुटनों के कालेपन की वजह से कई लोग अपनी पसंद की ड्रेस नहीं पहन पाते। गर्मियों के मौसम में ज्यादातर इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि महिलाएं ब्यूटी पार्लर भी जाती हैं। लेकिन फिर भी इसका कोई असर नहीं होता। लेकिन कुछ घरेलू उपाय और प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
कोहनी और घुटनों के कालापन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
1. नारियल का तेल
कोहनी और घुटनों के कालापन से छुटकारा पाने के नारियल के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल का तेल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है। साथ ही इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को निखारता है। कोहनी और घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
यह भी पढ़े: चेहरे की झाइयों को कहें अलविदा, घरेलू नुस्खे तुरंत दिलाएंगे छुटकारा
2. नींबू
कोहनी और घुटनों के कालापन से छुटकारा पाने के नींबू का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और साथ ही इसमें ब्लीचिंग गुण भी होते हैं, जो कोहनी और घुटनों के कालापन करने में मदद करते हैं। नींबू के रस को कोहनी और घुटनों के कालापन पर लगाएं और 15 मिनट इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगा।
3. आलू
कोहनी और घुटनों के कालापन से छुटकारा पाने के आलू का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू के रस में प्राकृतिक ब्लीच के गुण पाए जाते हैं, जिसे नियमित रूप से कोहनी और घुटनों पर लगाने से आप कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।