घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies for Specs Marks: चश्मे के कारण नाक पर पड़ गए है निशान, तो इन होम रेमेडीज से पाएं छुटकारा

Home Remedies for Specs Marks: लगातार चश्मा पहने रहने के कारण नाक पर निशान पड़ जाते है। दरअसल ज्यादा देर तक त्वचा पर दबाव होने के कारण निशान हो जाते है जो दिखने में अच्छे नहीं लगते है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय इस समस्या से आपको राहत दिला सकते है।

2 min read
Home Remedies to get rid of spectacle marks from your nose

Home Remedies for Specs Marks: आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग चश्मे उपयोग करते है। ज्यादा देर चश्मे लगाने की वजह से नाक पर निशान पड़ जाते है। चश्मे के निशान दोनों तरफ बन जाता है। चश्मा नाक पर जिस जगह टिकता है, उसके दोनों तरफ की स्किन पर गड्ढे नुमा निशान बना देता है। अगर आप चश्मे को दिन-रात अपनी आंखों पर लगाए रखते हैं तो, आपको आश्चर्य होगा कि ये निशान जिंदगीभर बने रह सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी है जो आपके नाक से यह निशान हटाने में मदद करेंगे। तो आइए जानते है इन घरेलू उपायों के बारे में

नाक से चश्मे के निशान हटाने के घरेलू उपाय

1. नींबू
एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच पानी मिलाकर रूई की मदद से चश्मे से पड़े निशान पर लगाएं। इस रस को 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। रोजाना इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में दाग साफ हो जाएंगे।
यह भी पढ़े: पेट में होने वाली जलन से परेशान हैं? तो ये घरेलू नुस्खें दिलाएंगे तुरंत आराम

2. आलू
आलू के रस का उपयोग करके भी आप चश्मे के निशान से छुटकारा पा सकते हैं। कच्ची आलू को घिस कर इसका रस निकाल लें। आलू में ब्लीचिंग का प्रभाव पाया जाता है। जिसके कारण यह नाक पर चश्मे के कारण बने हुए निशान को हटाता है।

3. एलोवेरा
एलोवेरा अपने कॉस्मेटिक गुणों के कारण कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में बेहद लोकप्रिय है। उसमें घाव भरने और त्वचा को चमकाने वाले गुण पाए जाते हैं। ये गुण चश्मे के निशान को हल्का और गायब करने में मदद कर सकते हैं।

4. टमाटर
टमाटर भी ब्लीच की तरह काम करता है। ऐसे में नाक पर पड़े निशान को हटाने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर की एक स्लाइस काटकर नाट पर रगड़े। 5 मिनट बाद चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक इसे लगातार करें। इससे आपके चेहरे के निशान कम हो जाएंगे।
यह भी पढ़े:

5. संतरे का छिलका
संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें और 1/2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद 3-4 दिन तक लगातार इस पेस्ट को नाक पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
15 Apr 2022 11:16 am
Published on:
15 Apr 2022 11:15 am
Also Read
View All