घरेलू और प्राकृतिक उपचार

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए नहीं है पार्लर जाने की जरूरत, अपनायें ये आसान घरेलू उपाय

फेशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी और 2 ही चम्मच नींबू का रस डाल लें। अब इसमें पेस्ट बनाने के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को गरम कर लें।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2022, 11:44 PM IST
baal.jpg
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए नहीं है पार्लर जाने की जरूरत, अपनायें ये आसान घरेलू उपाय

खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर महिला की ख्वाहिश होती है। लेकिन आजकल के खानपान, तनाव, अस्त-व्यस्त जीवनशैली और हार्मोन असंतुलन के कारण कुछ न कुछ त्वचा समस्याएं लगी रहती हैं। इन्हीं में से फेशियल हेयर भी हैं। आजकल इस समस्या से कई महिलायें परेशान हैं। साथ ही चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए वे तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्टस के इस्तेमाल करने के साथ ही पार्लर ट्रीटमेंट्स भी लेने लगती हैं। लेकिन कई बार आपकी त्वचा को सूट न करने के कारण ये तरीके अन्य त्वचा समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे प्राकृतिक घरेलू उपायों के बारे में जो आपके फेशियल हेयर से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं...

1. पपीता और हल्दी
इस घरेलू उपाय को करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चे पपीते का गूदा लेकर इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिल लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे के बाल हटाने के लिए लगा लें। करीबन 15-20 मिनट तक मसाज के बाद अपना चेहरा सादा पानी से धो लें। इस उपाय को आप सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं।

2. नींबू और चीनी
फेशियल हेयर से छुटकारा पाने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी और 2 ही चम्मच नींबू का रस डाल लें। अब इसमें पेस्ट बनाने के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को गरम कर लें। फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को अनचाहे बालों पर लगा लें। अब इसे सूखने दें और लगभग 15 मिनट बाद इसे स्क्रब करके चेहरे से हटा लें। और फिर पानी से चेहरा धो लें।

3. एलोवेरा जेल और पपीता
इस उपाय को करने के लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच पपीते के गूदे में 3 चम्मच एलोवेरा जेल और 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर लगभग 20 मिनट तक सूखने दें। अब सूखने से बाद इस मिश्रण को बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में रगड़कर हटा लें। इसके बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल हथेली पर लेकर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लगे रहने दें। और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
7 Mar 2022, 11:44 PM IST
Published on: