scriptकब्ज की समस्या में रामबाण हैं ये प्राकतिक घरेलू उपाय | Natural Home Remedies For Constipation In Hindi | Patrika News
घरेलू और प्राकृतिक उपचार

कब्ज की समस्या में रामबाण हैं ये प्राकतिक घरेलू उपाय

इस उपाय को करने के लिए आपको चाहिए मुलेठी का चूर्ण, गुड़ और पानी। कब्ज होने पर आप एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण और एक चम्मच ही गुड़ मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

नई दिल्लीMar 07, 2022 / 10:46 pm

Tanya Paliwal

constipation home remedies, immediate relief constipation home remedies, constipation home remedies in hindi, natural home remedies for constipation, कब्ज की समस्या,

कब्ज की समस्या में रामबाण हैं ये प्राकतिक घरेलू उपाय

कॉन्सटीपेशन यानि कब्ज की समस्या से परेशान लोगों का पेट हमेशा ही खराब रहता है। जिससे शौच के दौरान उनका पेट अच्छे से साफ भी नहीं होता है। पेट ठीक से साफ न हो तो आपको कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी घेर सकती हैं। कब्ज की समस्या का एक सामान्य कारण खराब खानपान और असंतुलित जीवनशैली हो सकती है। कब्ज के कारण व्यक्ति में पूरा दिन आलस बना रहता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है। इसलिए खानपान पर ध्यान देने के अलावा आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर कब्ज की समस्या से आराम पा सकते हैं…

1. बेल का फल
कब्ज की समस्या से राहत पने के लिए बेल का फल लाभकारी साबित हो सकता है। इसके लिए आप आधा कप बेल के फल के गूदे में एक चम्मच गुड़ मिलाकर इसका सुबह-शाम सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इस मिश्रण का सेवन आप डिनर से पहले कर लें। इसके अलावा आप कब्ज को दूर करने के लिए बेल का शरबत भी पी सकते हैं।

 

bel.jpg

2. सौंफ
आपके पाचन को बेहतर बनाने में सौंफ काफी फायदेमंद होती है। साथ ही कब्ज की समस्या में आप एक चम्मच सौंफ को भूनकर इसका सेवन गरम पानी के साथ रात में सोने से पहले कर लें। इससे गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन में बढ़ोतरी होने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

thequint-fit_2019-06_622d7d12-e292-4a3e-b819-784e8542ef38_fennel.jpg

3. त्रिफला
त्रिफला चूर्ण आपके पेट के लिए बहुत ही गुणकारी औषधी है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप त्रिफला चूर्ण का सेवन गरम पानी के साथ रात को सोने से पहले कर सकते हैं। नियमित रूप से इस उपाय को करने से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।

tri.jpg

4. मुलेठी
इस उपाय को करने के लिए आपको चाहिए मुलेठी का चूर्ण, गुड़ और पानी। कब्ज होने पर आप एक गिलास पानी में एक चम्मच मुलेठी का चूर्ण और एक चम्मच ही गुड़ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जल्द ही आराम मिल जायगा।

mulethi.jpg
5. मुनक्का
जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या है वे लोग 8-10 ग्राम मुनक्कों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। अब अगली सुबह भिगोए हुए मुनक्कों में से बीज निकालकर इनका सेवन करने के लिए दूध में उबाल लें और इस दूध को पी लें।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

Home / Health / Home And Natural Remedies / कब्ज की समस्या में रामबाण हैं ये प्राकतिक घरेलू उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो