घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home Remedies: कच्चा प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू, तो ये घरेलू उपाय करेंगे इसे दूर

Home Remedies: ज्यादातर लोग खाना खाते समय कच्चा प्याज खाना पसंद करते हैं। लेकिन कच्चा प्याज खाने के बाद अक्सर लोगों को मुंह से आने वाली बदबू का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय इस बदबू की समस्या को दूर कर सकते हैं।

2 min read
Home remedies to remove mouth smell after eating raw onion

Home Remedies: कच्चा प्याज खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। प्याज कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ज्यादातर लोग कच्चा प्याज को सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं। लेकिन कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से बदबू आने की समस्या होने लगती है। कभी कभी मुंह से बदबू आने की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ जाता है। प्याज में सल्फर के गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से बदबू आती है। अगर आपको भी प्याज खाना पसंद है और फिर भी आप मुंह से आने वाली बदबू से डर रहे हैं। तो आप कुछ ऐसे घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिसके इस्तेमाल के बाद मुंह से बदबू नहीं आएगी।

कच्चा प्याज खाने के बाद आती मुंह से बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय

1. नींबू
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए नींबू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कच्चे प्याज की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप मुंह की बदबू को दूर करने के लिए खाना खाने के बाद गुनगुना नींबू पानी पी सकते हैं।
यह भी पढ़े: कोहनी और घुटने पर कालेपन से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे बहुत काम

2. इलाइची
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए इलाइची का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इलाइची को चबा लेने से ही मुंह की बदबू दूर हो जाती है। आप मुंह की बदबू को दूर करने के लिए खाना खाने के बाद इलाइची चबा सकते हैं।

3. पुदीना
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीने की पत्तियों में क्लोरोफिल के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया से राहत दिलाते हैं। जिसकी वजह मुंह से आने वाली बदबू दूर हो जाती है। इसलिए आप मुंह की बदबू को दूर करने के लिए खाना खाने के बाद पुदीने की चाय या जूस का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: चेहरे की झाइयों को कहें अलविदा, घरेलू नुस्खे तुरंत दिलाएंगे छुटकारा

4. सेब
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए सेब का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब में एंजाइम्स के गुण पाए जाते हैं, जो कच्चे प्याज की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप मुंह की बदबू को दूर करने के लिए खाना खाने के बाद सेब खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Updated on:
20 May 2022 10:28 am
Published on:
20 May 2022 10:27 am
Also Read
View All