घरेलू और प्राकृतिक उपचार

आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स और बने स्वस्थ

Joint Pain home remedies : आज के समय में जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन गई है। आज के समय में लोगों ​की खराब दिनचर्या और खराब आहार इसका कारण माना जा रहा है।

2 min read
Oct 07, 2024
If you are also troubled by joint pain, then follow these home tips and stay healthy

Joint Pain Home Remedies : भारत में ​अधिकांश लोग जोड़ों के दर्द से परेशान नजर आते हैं जिसमें बुजुर्ग लोगों ​की संख्या ज्यादा है लेकिन आज के युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। इसका समस्या का कारण अनियमित खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ, कई लोगों को जोड़ों में दर्द का अनुभव होने लगता है, जो बुढ़ापे की एक गंभीर समस्या है। इससे बुजुर्गों को चलने-फिरने में कठिनाई होती है, जिससे उनके शरीर में अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।

अक्सर, आप ऐसे लोग देखेंगे जो जोड़ों के दर्द ( joint Pain Home remedies) से परेशान होकर अस्पतालों के चक्कर लगाते रहते हैं। सर्दियों में तापमान गिरने से मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है, जिससे जोड़ों के आसपास की नसों में सूजन हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप अकड़न और दर्द बढ़ने लगता है।

इन घरेलू उपाय से दूर करें जोड़ों के दर्द को : joint Pain Home remedies

दूध और हल्दी : एक कप दूध में एक चम्मच पिसी हुई हल्दी, चौथाई चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक और एक चुटकी काली मिर्च डालकर उबालें। गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और जब यह गुनगुना हो जाए, तब इसे पी लें। इससे दर्द धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

नींबू का सेवन : नींबू और संतरा भी जोड़ों के दर्द ( joint Pain Home remedies) को कम करने में सहायक होते हैं। इनमें विटामिन सी की प्रचुरता होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और जोड़ों के दर्द में राहत प्रदान करता है।

अदरक का सेवन : घुटनों और कमर के दर्द में अदरक का सेवन भी फायदेमंद है। अदरक में जिंजरॉल होता है, जो न केवल जोड़ों के दर्द ( joint Pain Home remedies) को कम करता है, बल्कि मांसपेशियों में खिंचाव को भी राहत देता है। रोजाना अदरक का जूस पीने से दर्द में कमी आ सकती है। इस जूस में एक नींबू और आधा चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। घुटनों और कमर के प्रभावित हिस्से की अदरक के तेल से मालिश करने से भी आराम मिलेगा।

प्याज और लहसून : प्याज और लहसुन का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें ऐसे कई तत्व होते हैं जो जोड़ों के दर्द के लिए लाभकारी होते हैं। दस लहसुन की कलियों को 100 ग्राम पानी या दूध में मिलाकर पीने से जोड़ों के दर्द में त्वरित आराम प्राप्त किया जा सकता है।

आमेगा 3 का सेवन : ओमेगा 3 फैटी एसिड जोड़ों के दर्द ( joint Pain Home remedies) के लिए लाभकारी होता है। विशेष रूप से, यह बादाम में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त, मछली और मूंगफली में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
07 Oct 2024 03:30 pm
Published on:
07 Oct 2024 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर