वेस्ट नाइल फीवर के फैलने का कारण फ्लेविविरिडे वायरस है। इस बुखार के लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, मांसपेशियों में कमजोरी, मन भटकना, कंपन, दौरे और कोमा आदि आते हैं। इस वायरस को ज्यादा घातक नहीं माना जाता है लेकिन यदि यह आपके दिमाग (Brain) तक पहुंच गया तो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यह वायरस दिमाग और रीढ़ की हड्डी की परत पर सूजन कर सकता है।