Home remedies for cough : मौसम के बदलते ही खांसी एक सबसे आम समस्या है । अक्सर लोगों को भ्रम रहता है कि खांसी अपने आप ही ठीक हो जाएगी, लेकिन ज्यादा दिनों तक खांसी, टीबी जैसी भयानक बीमारी की वजह भी बन सकती है।
Home remedies for cough : मौसम के बदलते ही खांसी एक सबसे आम समस्या है । अक्सर लोगों को भ्रम रहता है कि खांसी अपने आप ही ठीक हो जाएगी, लेकिन ज्यादा दिनों तक खांसी, टीबी जैसी भयानक बीमारी की वजह भी बन सकती है।
करें घरेलू उपचार home remedies for cough
अदरक की चाय, आधा चम्मच अदरक का रस शहद के साथ लेने, मुलैठी चूसने, गर्म पानी के गरारे करने से खांसी में आराम मिलता है।
यह भी पढ़े :Health tips for weight loss: रात को भूल कर भी नहीं खाने चाहिए ये फूडस, जानें क्या है कारण
लें आयुर्वेद का सहारा Take help of Ayurveda
खांसी होने पर सितोपलादि चूर्ण का नाम सबसे पहले लिया जाता है। खांसी के साथ अगर बलगम भी आए तो महालक्ष्मीविलास रस की एक-एक गोली, कठफलादि चूर्ण या तालीसादि चूर्ण आधा चम्मच पानी के साथ दो बार लेने से भी फायदा होता है।
होम्योपैथी में उपचार cough treatment in homeopathy
होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. नमीता राजवंशी के अनुसार सूखी खांसी हो तो ब्रायोनिया अलबम-30, स्पॉन्जिया-30, एकोनाइट-30, बैलाडोना-30 जैसी दवाइयां कारगर हैं। वहीं बलगम वाली खांसी में हीपरसेल्फ-30, एंटिमटार्ट-30, आईपीकॉक-30 व फॉस्फोरस-30 लेने से मरीज को आराम मिलता है। जुकाम व बुखार के साथ होने वाली खांसी के लिए एलियम सीपा-30, फेरमफॉस-30 तथा बड़ी उम्र के लोगों में होने वाली काली खांसी के लिए ड्रॉसेरा-30, नक्सवोमिका-30 और स्टिक्टा-30 की सलाह दी जाती है। लेकिन इन दवाओं का प्रयोग डॉक्टरी सलाह से ही करें।
कुंजल दिलाएगा कफ से निजात
कफ : नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार कफ के लिए कुंजल कराया जाता है, जिसमें कागासन की मुद्रा में बैठकर नींबू, नमक मिला चार गिलास हल्का गुनगुना पानी पीते हैं। फिर 90 डिग्री की मुद्रा में खड़े होकर बाएं हाथ से नाभि को हल्का दबाते हैं और दाएं हाथ के अंगूठे की बगलवाली दो अंगुलियों को मुंह में डालकर उल्टी करके सारा पानी बाहर निकाल देते हैं। इसके बाद कपालभाति कराई जाती है, जिससे पानी पूरी तरह शरीर से बाहर निकल जाए।
सिरदर्द में : देसी घी को गुनगुना कर इसकी दो-दो बूंद सुबह-शाम नाक में डालने से सिरदर्द में आराम मिलता है।
बार-बार सर्दी-जुकाम होने पर 100 ग्राम सरसों के तेल में 2 लहसुन की कलियां पका लें। फिर तेल को ठंडा करके छान लें। इस तेल की दो-दो बूंद सुबह-शाम नाक में डालें, जल्द आराम मिलेगा।
अस्थमा : रोगियों को दिन में एक बार गर्म पानी में पैर रखने चाहिए और गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।