अगर आप अपने फ्लैट में अकेले रहते हैं और आप बड़ी मशीन नहीं खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक प्रोडक्ट लेकर आए हैं, जिसका नाम Mini Washing Machine है। इसकी कीमत 1000 रुपये से कम है। आप इसके जरिए कपड़ें धो सकते हैं।
आज के वक्त में कपड़ें धोने के लिए हम सभी वॉशिंग मशीन (Washing Machine) का इस्तेमाल करते हैं। इन मशीन की कीमत ज्यादा होने के कारण कई लोग इन्हें नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पोर्टेबल या मिनी वॉशिंग मशीन उपलब्ध हैं, जिसे 1000 रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं मिनी वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से...
मिनी वॉशिंग मशीन :
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर Kliffo की मिनी वॉशिंग मशीन केवल 889 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। इस प्रोडक्ट पर HSBC बैंक की तरफ से 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।
मिनी वॉशिंग मशीन की खूबी :
यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ करने के लिए कंपन तरंगों को पैदा करती हैं, जिससे कपड़ें अच्छी तरह से साफ होते हैं। इस मशीन की बॉडी में पर्यावरण के अनुकूल ABS और TPR का इस्तेमाल किया गया है। इससे पानी और बिजली की बचत होती है। इस मशीन का वजन 320 ग्राम है और यह कपड़ें धोने में 30 मिनट का समय लेती है।
ऐसे करें इस मशीन का इस्तेमाल :
1. सबसे पहले बाल्टी लें।
2. इसमें कपड़ें, बाल्टी और डिटर्जेंट डालें।
3. इसके बाद मशीन को बाल्टी में सेट करें।
4. अब प्लग-इन करके मशीन को ऑन कर दें।
जरूरी बात :- आपको बता दें कि यह मिनी वॉशिंग मशीन घर में रखी बड़ी वॉशिंग मशीन की तरह काम नहीं करती है। यह मशीन एक व्यक्ति के लिए एकदम ठीक है। आपको अमेजन इंडिया पर Kliffo के अलावा कई अन्य ब्रांड की वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी।
वॉशिंग मशीन का इतिहास :
1851 में जेम्स किंग ने ड्रम का उपयोग करने वाली पहली वॉशिंग मशीन बनाई, 1858 में हैमिल्टन स्मिथ ने एक रोटरी संस्करण का पेटेंट कराया, और 1868 में एक ब्रिटिश आविष्कारक थॉमस ब्रैडफोर्ड ने एक व्यावसायिक रूप से सफल मशीन बनाई जो आधुनिक उपकरण से मिलती जुलती है।