मिंग-ची कुओ के मुताबिक, अपकमिंग आईफोन एसई 3 का डिजाइन वर्तमान के आईफोन एसई से मिलता-जुलता होगा। इसे 64GB, 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें A15 चिपसेट और 5जी कनेक्टिविटी दी जा सकती है। इस फोन को व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस हैंडसेट की मास प्रोडक्शन मार्च 2022 से शुरू होगी और इसके 25 से 30 मिलियन यूनिट्स की शिपमेंट की जाएगी।