ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हैकर्स लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए फर्जी ईमेल से लेकर मोबाइल ऐप तक का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में एक मोबाइल ऐप को स्पॉट किया गया है, जो लोगों के बैंकिंग ऐप, ऑनलाइन वॉटलेट, इंश्योरेंस ऐप और क्रिप्टो वॉलेट को हैक करके पैसा चुरा रहा है। इस ऐप का नाम QR Code & Barcode – Scanner है। इसे गूगल प्ले-स्टोर से 10,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। हालांकि, अब इस ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है।