होम अप्लाएंसेज

13,999 रुपये में बेचा जाएगा 32 इंच वाला Mi LED Smart TV

गर दिवाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी खरीदने से चुक गए हैं तो एक बार फिर सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका Flipkart दे रहा है।

2 min read
764 रुपये में बिक रहा 42 इंच वाला Mi LED Smart TV

नई दिल्ली: अगर दिवाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी खरीदने से चुक गए हैं तो एक बार फिर सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका Flipkart दे रहा है। जहां आप शाओमी के स्मार्ट टीवी को मात्र 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जी हां Mi LED Smart TV 4A 80 cm (32) को 13,999 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 15,999 रुपये है। इसपर 4000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वही ईएमआई के जरिए इस स्मार्ट टीवी को आप 465 रुपये में अपना बना सकते हैं।

इसके अलावा सेल में Mi LED Smart TV 4A 108 cm (43) पर भी जबरजस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी को सेल के दौरान 22,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि लॉन्चिंग कीमत 25,999 रुपये है। वहीं 6000 रुपये का इसपर एक्सचेंज ऑफर भी दिया गया है। अगर ईएमआई पर लेना चाहते है तो इसे 764 रुपये में अपना बना सकते हैं।

गौरतलब है कि Flipkart Big Shopping Days Sale के दौरान Motorola One Power को ग्राहक 14,999 रुपये में खरीद सकते है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 15,999 रुपये में रखी गयी है। दरअसल, Flipkart Big Shopping Days Sale के दौरान इस स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस सेल में xiaomi poco f1 को भी 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। इसे ग्राहक 6 से 8 दिसंबर के बीच खरीद सकते हैं। इस हैंडसेट की शुरूआती कीमत 20,999 रुपये है और सबसे महंगे 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है, जिसपर ग्राहकों को 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है यानी आप इसे हैंडसेट को 23,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Updated on:
04 Dec 2018 03:59 pm
Published on:
04 Dec 2018 03:43 pm
Also Read
View All